रसोई का जायका एक चीज ने बिगाड़ दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं लहसुन की, जिसकी कीमत आसमान छू रही है। इस मौसम में सस्ती मौसमी सब्जियों के भरमार के बावजूद लोगों को स्वाद पूरा नहीं आ रहा है। क्योंकि लहसुन इतना महंगा हो चुका है कि लोग इसे खरीदने से बच रहे हैं, या फिर लहसुन की मात्रा सब्जी में कम कर रहे हैं।
खास बात
कुछ दिन पहले तक झारखंड की राजधानी रांची में 100 से 150 रुपये किलो तक बिकने वाला लहसुन वर्तमान में चार सौ रुपये को पार कर गया है। जहां लोग अब इसकी कीमत कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
कीमत पर पड़ रहा असर
इन दिनों लहसुन की कीमत में काफी तेजी से उछाल देखने को मिला है। कीमत 400 रुपये प्रति किलो ग्राम तक पहुंच चुकी है। लहसुन के दाम बढ़ने के पीछे जो मुख्य वजह बताई जा रही है। वह यह है कि लहसुन की फसल खराब हुई है जिसका असर इसकी कीमत पर पड़ा है। कई राज्यों में खराब मौसम की वजह से लहसुन की फसलें खराब हुई। फसल खराब होने के चलते दूसरी फसल की रोपाई में समय लगा। इस वजह से लहसुन की नई फसल आने में देरी हो रही है और इसकी कीमत अभी आसमान छू रही है।