रास्ता भटक गए हैं तो मारियो करेगा आपकी मदद

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

अच्छी यादें हमेशा हमारे चेहरे पर मुस्कान बिखेरती हैं। बचपन की यादें तो और भी सुहानी होती हैं। स्कूल से लेकर खेलने-कूदने के वो दिन भी क्या खूब थे। आपको वीडियो गेम का एक कैरेक्टर मारियो तो याद होगा न। लाल टोपी और बड़ी मूंछों वाला ये मारियो हर स्टेज में एक कठिन टास्क के साथ आगे बढ़ता था। वही मारियो अब सड़कों पर आपकी मदद के लिए तैयार है। अगर आप गूगल मैप पर रास्ता खोजते हैं तो ये मारियो आपको सही पता बताएगा।

 

 

किसी भी सफर का रास्ता बताने वाले गूगल मैप्स ने नया फीचर लॉन्च किया है। जापान की वीडियो गेम कंपनी निंटेडो और गूगल के बीच एक करार हुआ है। इसके तहत मारियो को गूगल मैप में ड्राइविंग एडवेंचर्स पर जोड़ा जाएगा। गूगल मैप के इस नए फीचर से आपका सफर मनोरंजक बन सकेगा। मारियो के साथ सफर का आनंद लेने के लिए आपको गूगल मैप ऐप के नेविगेशन इंटरफेस पर मारियो कोर्ट जोड़ना होगा।

 

 

गूगल मैप पर मारियो कोर्ट को जोड़ने के लिए पहले आपको गूगल ऐप को अपडेट करना होगा। अपडेट के बाद जहां पहले नेविगेशन के लिए एक तीर हमें रास्ता बताता था, उसकी जगह मारियो आपको रास्ता दिखाएगा। मारियो अपनी कार पर सवार होकर आपकी अगुवाई करेगा। मारियो की मौजूदगी में आपका सफर रोमांचक बन सकेगा।

 

 

गूगल के अधिकारियों का कहना है निंटेडो कंपनी और गूगल के बीच हुए इस समझौते में पैसों की कोई डील नहीं हुई है। इस कदम के बाद लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में फिर मारियो की वापसी होगी। गूगल का ये नया अपडेट आईओएस और एंड्रोयड दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में काम करेगा। गूगल मैप को अपडेट करने के बाद ही दिए गए इंस्ट्रक्शन फोलो करने के बाद मारियो मोड एक्टिव हो जाएगा और मारियो आपको रास्ता दिखाने के लिए तैयार होगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER