ये है 1 लीटर में 36 किमी चलने वाली कार

भारतीय सड़कों में जल्द ऐसी कार उतने वाली है जो एक लीटर फ्यूल में 36 किमी चल सकती है। बड़ी बात ये कि आप करीब सवा लाख में इस कार को खरीद सकते हैं। कार को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है।

ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज की बहुप्रत्याशित कार Qute जल्द ही सड़कों में उतर सकती है। माइलेज के मामले में ये कार काफी किफायती साबित हो सकती है। कंपनी के अनुसार Qute एक लीटर  फ्यूल में 36 किमी का माइलेज देती है। कंपनी ने कार में 216 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया है। इसके अलावा सीएनजी वैरिएंट में भी कार उपलब्ध होगी। कार में 5 स्पीड यूनिट वाला ऑटोमेटिक गियर बॉक्स मिलेगा। स्पीड के मामले में आपको कोम्प्रोमाइज करना पड़ सकता है। क्योंकि कार की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है। इस कार को कंपनी ने क्वाड्रीसाइकिल कैटेगरी में रखा गया है। असल में बजाज 5 साल पहले ही इस कार का कंसेप्ट लेकर आयी थी। 2012 में दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में कार का प्रदर्शन हुआ था। लेकिन कार के खिलाफ कई जनहित याचिकाएं हाईकोर्ट में देने के कारण अब तक ये कार सड़कों में नहीं उतर सकी। लेकिन अब कार को मंजूरी मिल गई है और जल्द भारतीय बाजार में कार उपलब्ध हो सकेगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

One thought on “ये है 1 लीटर में 36 किमी चलने वाली कार

  1. VIJAYKUMAR PATIL January 15, 2018 at 4:47 PM

    Wow nice car amesing mileage I required this new car Qty two Nos so immediately lunching this wonderful car & ready to advance booking please please Contact to me ok??????

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER