ये है विराट कोहली का फिटनेस मंत्र

केपटाउन वनडे में 160 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साबित कर दिया है कि वे फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं। 160 रनों की पारी में विराट में 100 रन दौड़ कर बनाए। भारतीय खिलाड़ियों में 100 रन दौड़ कर बनाने का कारनाम करने वाले वे इकलौते हैं। आज हम आपको विराट कोहली की फिटनेस का राज बताएंगे।

विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय मैदान के बाहर वर्क आउट और कड़ी ट्रेनिंग को देते हैं। केपटाउन मैच में 160 में से 100 रन दौड़ के पूरे करने के साथ उन्होंने युवा क्रिकेटरों के लिए मिशाल पेश की है। इन 100 रनों में से 75 सिंगल्स, 11 डबल्स और 1 बार तीन रन लेकर पूरे किए हैं। विराट कोहली का कहना है कि फिटनेस के मामले में वे सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा मेरी उम्र बढ़ने के साथ ही मैं इसी फिटनेस से खेलना चाहता हूं। 35 साल की उम्र में भी मेरी फिटनेस यही रहे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेनिंग करता हूं।

फिटनेस के साथ साथ विराट डाइट को लेकर भी काफी संजीदा रहते हैं। दिन भर ट्रेनिंग और जिम में वर्क आउट के हिसाब से ही अपनी डाइट लेते हैं। ब्रेकफास्ट में विराट बिना योक के 3 अंडों का ऑमलेट, पालक, भुना हुआ मीट मछली लेते हैं। तरबूज और पपीते भी उनके ब्रेकफास्ट में शामिल है। इसके अलावा वे नींबू के साथ ग्रीन टी लेते हैं। विराट का लंच भी फिटनेस को ध्यान में रखकर होता है। लंच में भुना चिकन, उबले आलू, हरी सब्जी और रेड मीट को ज्यादा शामिल करते हैं। उनका रात का खाना बहुत हल्का रहता है। डिनर में वे सिर्फ सी फूड लेते हैं। सी फूड भी या तो भुना हुआ या उबला होता है।

सेहत को लेकर विराट का यूं संजीदा रहना ही उनकी फिटनेस का राज है। क्रिकेट के मैदान में विराट के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग के दम पर आने वाले दिनों में वे कई कीर्तिमान स्थापित करेंगे। नए खिलाड़ियों को विराट का ये फिटनेस मंत्र जरूर फोलो करना चाहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER