देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए मांगे गए आवेदन

देश में सरकारी नौकरी के लिए सबसे अहम माने जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2018 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 7 फरवरी से आप सिविल सेवा के प्री एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 782 पदों पर नियुक्ति जाएगी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सरकारी सेवा के सबसे बड़े एग्जाम सिविल सेवा परीक्षा 2018 की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आपके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री है तो आप यहां आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आपकी उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है।

सिविल सेवा की प्री परीक्षा 3 जून को आयोजित होगी। इस परीक्षा को सीसेट के रूप में आयोजित किया जाता है, जिसमें ऑबजेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। प्री में पास होने के बाद चयनित विषय पर आधारित मेन्स परीक्षा देनी होती है। मेन्स में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू बोर्ड में शामिल होना होता है। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होती है।

सिविल सेवा परीक्षा 2018 में शामिल होने के लिए आपको 6 मार्च से पहले आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको UPSC की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा। आवेदन से पहले एक बार पूरा विज्ञापन जरूर पढ़ लीजिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER