भारतीय रेलवे 20,000 और रिक्त पदों पर लाया नौकरी के मौके

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारतीय रेलवे में इन दिनों  सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जो उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए उनके लिए भी लिए रेलवे एक बड़ी खुशखबरी लाया है। अपने महाभर्ती अभियान के साथ-साथ रेलवे 20,000 अन्य पदों पर भी भर्ती करने जा रहा है। यानी अब रेलवे कुल 1,10,000 लोगों को नौकरियां देगा।

 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पिछले दिनों 90,000 रिक्त पदों पर आवेदन जारी किए थे। ये पद रेलवे में ग्रुप डी की विभिन्न श्रेणियों के हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। पहले इनमें आईटीआई डिप्लोमा की अनिवार्यता रखी गई, लेकिन उम्मीदवारों के विरोध के बाद इसे हटा दिया गया।

 

अब रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि रेलवे में 90,000 कि जगह 1,10,000 पदों पर जॉब के अवसर हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त शामिल किए पदों में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा स्पेशल बल में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके अलावा एल1 और एल2 कैटेगरी में 10,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती हो रही है।

 

रेलवे सुरक्षा बलों के पदों में से 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड का वेबसाइट में जाकर इन पदों पर आवेदन किया जा सकता है। अभी इन पदों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अप्रैल में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु हो सकती है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailwayrecruitment.in को फोलो कर सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER