आईपीएल का बुखार एक बार फिर क्रिकेट फैंस पर चढ़ने को तैयार है। इस बार का आयोजन अन्य सालों के मुकाबले कुछ खास है। ओपनिंग सेरेमनी से लेकर लास्ट के मैचों में आपको कुछ न कुछ अलग जरूर दिखेगा। इस तरह ये अंदाज लगाया जा रहा है कि आईपीएल का नया सीजन हर साल से ज्यादा हिट रहेगा।
इंडियन प्रीमियम लीग 2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है। आईपीएल के इस 11वें सीजन का उद्घाटन 6 अप्रैल को मुंबई में होगा। आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि इस बार का उद्घाटन समारोह हर साल से ज्यादा भव्य और आकर्षक होगा। इस कार्यक्रम में कई विदेशी देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे। इसके लिए कई देशों के टॉप कलाकारों से बातचीत हो रही है। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
आईपीएल के मैचों का प्रसारण इस बार 12 चैनलों में किया जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी, तेलगु, बांग्ला और तमिल में मैच का प्रसारण देखा जा सकेगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ साथ कई अन्य देशों में आईपीएल के मैच देखे जा सकेंगे।
आईपीएल चैयरमैन ने बताया कि आईपीएल 2018 में थर्ड अंपायर के फैसले को भी व्यापक बनाने की कोशिश की जा रही है। थर्ड अंपायर को दिए फैसलों में दर्शक भी शामिल हो सकेंगे और थर्ड अंपायर के निर्णय में दर्शकों राय भी बनाई जा सकेगी।
बहुत खास है इस बार का आईपीएल टूर्नामेंट