बच के रहिए, मुंबई के लिए अगले तीन दिन हो सकते हैं कहर के

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

अगर आप मुंबई में रहते हैं या आने वाले कुछ दिनों में मुंबई जाने का प्लान बना रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। सरकार ने मुंबई में आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इस बारिश से आने वाले दिनों में कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। ऐसे में लोगों को पहले से चौकस रहने को कहा गया है।

 

महाराष्ट्र में प्री मॉनसून का बड़ा असर हो रहा है। कई जगह ज्यादा बारिश से जलभराव जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई सहित राज्य के 6 जिलों में आने वाले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जगहों पर 8, 9 और 10 जून को भारी बारिश की संभावना बन रही है। मुंबई में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ बारिश के आसार हैं।

 

प्री मॉनसून बारिश से मुंबई की रफ्तार में ब्रेक लगने लगे हैं। बीते सोमवार से ही शहर में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से यहां का प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। लोगों को मौसम अपडेट देकर खतरे से बचाने की कोशिश हो रही है।

 

अगले तीन दिन मुंबई सहित 6 जिलों में और भारी हो सकते हैं। मुंबई, ठाणें, रत्नागिरि, दहाणु और सिंधुदुर्ग में 8, 9 और 10 जून को तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। इन क्षेत्रों में अनहोनी से बचाव के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया है। यूथ एक्सप्रेस भी आपसे अपील करता है कि इन दिनों मुंबई में सावधानी से रहिए और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER