नीदरलैंड के पीएम का ऐसा वीडियो हो रहा वायरल की हर कोई हैरान हो जाए

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जो पलभर में कोई बात पूरी दुनिया तक पहुंचा दे। हर रोज यहां ऐसी जानकारियां, फोटो या वीडियो वायरल होते हैं, जिससे चंद मिनटों में आप हीरो बन सकते हैं या दुनिया की नजरों से गिर सकते हैं। ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के डासिंग मैन डब्बू जी का ले लीजिए। कैसे कुछ ही समय में वो देश के साथ विदेश में भी फैमस हो गए। आजकल एक और दिलखुश कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

 

ऐसा ही एक वीडियो आजकल डच प्रधानमंत्री का भी वायरल हो रहा है। वीडियो से उनकी सादगी दर्शाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उनकी तुलना देश-विदेश के अन्य नेताओं से भी हो रही है। पार्लियामेंट जाते समय डच पीएम मार्क रूत्ते के हाथ से कॉफी जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद जो होता है वो सच में काबिल-ए-तारीफ है। पहले आप ये वीडियो देखिए-

 

https://www.youtube.com/watch?v=AqNxy0YSu9k

 

ये वीडियो देखकर आपका दिल भी खुश हो गया होगा। शायद आप भी यही सोच रहे होंगे की अगर भारत के किसी नेता के हाथ से चाय या कॉफी यूं गिर जाती तो क्या वो भी इसी तरह एक्शन लेते। पर शायद ऐसा मुश्किल ही होता। क्यूं अभी भी हमारे वहां वीआईपी कल्चर सिर चढ़कर बोलता है और सोच ये है कि सफाई काम जिसका है वही करे, हम क्यों करें भला।

 

डच पीएम ने पहले तो खुद वायपर से फर्श पर गिरी कॉफी साफ की। जब तक पूरा फर्श साफ न हुआ वे तब तक लगे रहे और उसके बाद साथ की दीवारों पर लगे कॉफी के दाग भी खुद साफ करने लगे। अपने पीएम को ऐसा करते देखकर वहां के सफाई कर्मी बेहद खुश हो गए और पीएम के समर्थन में तालियां बजाने लगे। भला कोई क्यों न इस तरह के काम की तारीफ करेगा। फिर जब देश का सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति ये काम करे तो गर्व व खुशी होना स्वाभाविक है।

 

हम बस दुआ कर सकते हैं कि एसी कमरों में बैठकर काम करने वाले हमारे देश के लोग भी डच पीएम से कुछ सीख लें और कभी-कभार ही सही, ऐसे काम करके नीचे तबके के लोगों को खुशी के कुछ पल दे सकें।

 

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER