फुटबॉल मैदान से भारत के लिए आयी खुशखबरी, सुनील छेत्री की अपील भी लायी रंग

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारत की फुटबॉल टीम ने सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केन्या को 3-0 के स्कोर से हरा दिया। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बेहद भावुक अपील करके ज्यादा से ज्यादा लोगों से मैच देखने का आग्रह किया था। उसका असर ये हुआ की मैच शुरू होने से पहले ही सारी टिकट बिक गई। इस मैच में जीत के बाद भारत चार देशों की सीरीज के फाइनल में पहुंच गया है।

 

मुंबई में सोमवार को भारत और केन्या के बीच इंटरकॉन्टेन्टिनेंटल फुटबॉल मैच में भारत ने शानदार मैच दिखाया। केन्या की टीम भारत के खिलाफ बेबस नजर आई और भारत ने मैच आसानी से 3-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा रहा। कप्तान की अपील के बाद दर्शक टीम का उत्साह बढ़ाते दिखे।

 

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के करियर का ये 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस खास मैच में सुनील का प्रदर्शन भी बेहद खास रहा। उन्होंने मैच में दो गोल दागे और भारत को मजबूत स्कोर दिया। इससे पहले सुनील भारत के लिए 99 मैच खेलते हुए 59 गोल कर चुकें हैं। सुनील के अलावा भारत के लिए तीसरा गोल जेजे लालपेखलुआ ने किया।

 

सोमवार को होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान छेत्री ने एक वीडियो के जरिए लोगों से मैच देखने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन देखने और हौसला बढ़ाने के लिए आप लोग स्टेडियम जरूर आएं। उनकी इस अपील को क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ-साथ कई दिग्गज हस्तियों ने समर्थन दिया। इसी का परिणाम था कि मैच शुरू होने से पहले ही सारी टिकट बिक गई और खेल देखने दर्शकों की भारी भीड़ आयी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER