भारत के चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच और स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गये हैं। टी20 में अब तक वे 74 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे से पवैलियन वापस भेज चुके हैं।
सबसे सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक एमएस धोनी अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत फैन्स के दिलों में राज करते हैं। 20 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले गये टी20 मुकाबले में धोनी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। श्रीलंका की पारी में उन्होंने विकेट के पीछे से 4 खिलाड़ियों का शिकार किया और टी20 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए। धोनी टी20 में कुल 74 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज चुके हैं, जिसमें 47 कैच और 27 स्टंपिंग शामिल है।
महेंद्र सिंह धोनी ने कल का मैच अपने चिर-परिचित अंदाज में खेला। उन्होंने आखिरी गैंद में छक्का लगाकर भारतीर पारी को समाप्त किया। वे वनडे क्रिकेट, टी20 और आईपीएल में 30 बार पारी की आखिरी गैंद पर छक्का लगा चुके हैं। शानदार बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी धोनी दुनिया के सफलतम खिलाड़ियों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें- अविनाश साब्ले ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 के लिए किया क्वालीफाई
