हितेश पंत (नई दिल्ली)
एपल ने अपना एक नया आईपैड मार्केट में लॉन्च किया है। ये एपल का अब तक का सबसे सस्ता आईपैड है। ये आईपैड खासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी में इसे एपल पैंसिल सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। इस नए आईपैड को आईपैड 2018 नाम दिया जा रहा है।
नए आईपैड में 9.7 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी में इसमें रैटीना डिस्प्ले का ऑप्शन दिया है, जिसका रिजोलुशन 2048X1536 है। इसमें Apple A10 Fusion प्रोसेसर दिया गया है। आईपैड में f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीडियो कॉलिंग के लिए 1.2 मेगापिक्सल का फेस टाइम एचडी कैमरा दिया गया है।
नए आईपैड को छात्रों के लिए खासतौर पर डिजायन किया गया है। अमेरिका में छात्रों के लिए आईपैड की कीमत 299 डॉलर से शुरू होगी, जबकि अन्य लोगों को इसके लिए 329 डॉलर की कीमत देनी होगी। भारत में 28जीबी वाले इस आईपैड की कीमत 28,000 रुपए से शुरु होगी।
कनैक्टिविटी के लिए आईपैड में 4G LTE, WiFi , ब्लूटूथ और A-GPS दिया गया है। एपल पेंसिल के लिए भारत में 7,600 रुपए अलग से चुकाने होंगे। आईपैड में छात्रों की सहुलियत के लिए ऑग्यूमेंटेड रिएलटी और आई टीचर जैसे फीचर दिए गए हैं। भारतीय बाजार में नया आईपैड 2018 अप्रैल से मिलने लगेगा।
