आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। फिलहाल आईपीएल 2020 में अपनी भूमिका निभाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स भारत वापस लौट चुकी है। धोनी का प्रदर्शन भले ही निराशाजनक क्यों न रहा हो लेकिन उनके प्रशंसकों और अन्य क्रिकेटरों का भरोसा अभी भी धोनी पर बना हुआ है। उन्हीं में से एक गावस्कर ने धोनी पर भरोसा जताया है।
56 वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की 10 विकेट से जीत, प्लेऑफ में शामिल
धोनी की तारीफ करते हुए गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा “वह इस तरह के करिश्माई क्रिकेटर रहे हैं, वह अपनी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और नेतृत्व गुणों के साथ इतनी खुशी लाते हैं। और मैदान पर उनका सामान्य प्रदर्शन, जो एक आदर्श रहा है। जितना हम एमएस धोनी को देखते हैं, उतना ही अच्छा लगता है। उन्हें निश्चित रूप से और खेलना चाहिए।”
इसी के साथ गावस्कर ने धोनी को घरेलू क्रिकेट खेलने की भी सलाह दी। गावस्कर का मानना है कि आप नेट्स में प्रैक्टिस तो करते हैं, लेकिन जब तक आप मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाफ पूरा मैच नहीं खेलते तब तक आप अपनी परफॉर्मेंस का आकलन नहीं कर सकते।
गावस्कर ने कहा “ये छोटी चीजें हैं जिन्हें उनको देखना है। इसका मतलब है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना है। अगर कोई घरेलू क्रिकेट नहीं हो सकता, उस मामले में, बहुत कुछ नहीं किया जा सकता है। लेकिन जितना अधिक वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हैं, वास्तव में मैच भी करते हैं। नेट्स में, कोई दबाव नहीं होगा लेकिन मैच दबाव लाता है। अगर वह ऐसा करते हैं, तो मुझे लगता है कि वह अगले साल भी 400 रन बनाएंगे।”
आपको बता दें कि इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का भी बल्ला शांत रहा था। धोनी ने इस साल आईपीएल में 25 की औसत से मात्र 200 ही रन बनाए, वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 7 ही छक्के निकले। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का भी बल्ला शांत रहा था। धोनी ने इस साल आईपीएल में 25 की औसत से मात्र 200 ही रन बनाए, वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 7 ही छक्के निकले।
