जैसा कि आपको बता दें कि केदरानाथ धाम में शिव भक्तों की बहुत गहरी आस्था है। तो इन्हीं सबके साथ बुधवार को एक भक्त ने बाबा केदारनाथ को सोने का छत्र और घड़ा दान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि भक्त द्वारा दान किया गया यह छत्र और घड़ा मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए 25 अप्रैल मंगलवार को खोले गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलवार को बाबा केदरानाथ के दर्शन किए।
खास बात
मंगलवार को जब केदारनाथ का मंदिर साल 2023 में पहली बार खुला तो हेलीकॉप्टर से फूलों की बरसात की गई। कल के बाद से भक्तों का सिलसिला लगातार केदरानाथ धाम पहुंच रहा है। केदारनाथ के आसपास का मौसम भी अब साफ है लेकिन ठंड बहुत पड़ रही है।
पीएम की तरफ से हुई पहली पूजा
वहीं, मंगलवार को केदरानाथ का मंदिर खुलने के बाद पहली पूजा और प्रार्थना पीएम मोदी के नाम से की गई। मंदिर के पुजारी रावल भीमाशंकर ने पूरे विधि-विधान से ये पूजा की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय में रंगा हुआ नजर आया।
ठंड में केदारनाथ धाम के बंद हो जाते है कपाट
बता दें कि हर साल ठंडियों के मौसम में बाबा केदारनाथ के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। केदारनाथ धाम सर्दियों में पूरी तरह से बर्फ में ढ़क जाता है। ठंडियों में मंदिर परिसर को बंद रखने के बाद इसे मौसम साफ होने के बाद यानी गर्मियों में इसे फिर से खोला जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम के लिए पहुंचते हैं। यह सिलिसिला मंगलवार के दिन से शुरू हो चुका है।