कई मैडल जीत चुकी ये एथलीट चलाती हैं चाय की दुकान, अब कर रहीं मैराथन की तैयारी

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

खेलों में मैडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के बूते ये खिलाड़ी मैडल जीतते भी हैं। इनमें से कुछ उचित सहयोग और मार्गदर्शन मिलने पर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कई खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद मुफसिली की जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं। कलईमनि की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। लेकिन उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई। अब वो मैराथन जीतने की तैयारी में लगी हैं।

 

तमिलनाडु की रहने वाली कलईमनि एक अच्छी एथलीट हैं। उनकी उम्र 45 साल है, लेकिन पदक जीतने की उनकी लालसा अभी कम नहीं हुई है। उन्होंने दिसंबर 2017 में करूर जिले में हुई स्टेट लेवल एथलेटिक मीट में तीन स्वर्ण पदक जीते। साल 2014 में कोयंबटूर में हुई नेशनल मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्हें स्वर्ण पदक मिला था। इसके अलावा भी कलईमनि को राज्य स्तर पर कई मैडल मिल चुके हैं।

 

कलईमनि के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। परिवार पालने के लिए वो चाय की दुकान चलाती हैं। लेकिन कलईमनि को कभी इस बात से परेशानी नहीं हुई। आर्थिक परेशानियों से घिरी कलईमनि अपनी प्रेक्टिस में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती। वो 21 किमी की मैराथन में हिस्सा लेती हैं। अब उनका अगला लक्ष्य 41 किमी की मैराथन जीतना है।

 

कलईमनि कहती हैं मास्टर ऐथलेटिक प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। अगर आप स्वस्थ हैं और रैगुलर प्रेक्टिस में रहते हैं तो 100 साल की उम्र में भी आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। कलईमनि मैराथन की तैयारी के लिए हर रविवार किमी दौड़ती हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। परिवार के बीच भी वो अपने सपने पूरे करने के लिए मेहनत करती रहती हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER