युवाओं में शॉपिंग का शौक होना कोई नई बात नहीं। यही कारण है कि पिछले कई समय से रिटेल सेक्टर तेजी से बढ़ा है। इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के बाद रिटेल में करियर की संभावनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले 5 सालों में रिटेल सेक्टर लाखों लोगों को को रोजगार देगा।
रिटेल में करियर बनाने का प्लान कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आयी है। नीति आयोग और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि देश में रिटेल सेक्टर काफी तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले पांच सालों में रिटेल सेक्टर देश के करीब 20 लाख लोगों को रोजगार के मौके देगा।
बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में रिटेल सेक्टर में बेहतर संभावनाएं मिलना तय माना जा रहा है। इस मौके का सही फायदा वे लोग ही ले सकते हैं जिन्हें रिटेल में इंट्रेस्ट हो और इस सेक्टर से जुड़ी बातें जानते हों। रिटेल सेक्टर युवाओं को कई तरह के मौके देता है। मॉल ऑपरेशन, सेल्स, फाइनेंस से लेकर कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट में कई तरह के मौके शामिल हैं।
अगर आप भी रिटेल सेक्टल में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो आपको रिटेल के इन भागों की जानकारी होना जरूरी है। रिटेल में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी है कि खुद को इस सेक्टर के लिए अपडेट रखें।