इस मिसाइल के साथ भारत बना दुनिया का चौथा शक्तिशाली देश

मिसाइल के साथ भारत

भारत विश्व के चार ऐसे शक्तिशाली देशों में शामिल हो गया है जो मिसाइल से मिसाइल को नष्ट कर सकते हैं। 28 दिसंबर को भारत ने ऐसी ही इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अमेरिका, रूस और इजरायल के पास पहले से ऐसी मिसाइलें है।

मिसाइल
इस मिसाइल के साथ भारत बना दुनिया का चौथा शक्तिशाली देश

डिफेंस रिसर्च एंड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा बनाई गयी इस इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के पास व्हीलर आईलैंड पर किया गया। व्हीलर आईलैंड जिसे अब अब्दुल कलाम आईलैंड कहा जाता है, में पृथ्वी की सतह से 15 किमी ऊपर इस परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस मिसाइल की खास बात ये है कि अगर दुश्मन अपनी मिसाइल से हमला करने का कोशिश करता है तो यह हवा में उसकी पहचान कर उसे ऩष्ट कर सकती है। इस मिसाइल की लंबाई करीब साढ़े सात मीटर है। ये सिंगल स्टेज रॉकेट प्रोपेल गाइडेड मिसाइल है। यह मिसाइल खुद के मोबाइल लॉन्चर के साथ कई अन्य आधुनिक तकनीक से लैस है। इससे पहले ये मिसाइल अमेरिका, रूस और इजरायल के पास थी। भारत इस मिसाइल का सफलता से परीक्षण करने वाला चौथा देश बन गया है। देश के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा के लिए इस मिसाइल का इस्तेमाल किया जाएगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER