सैमसंग का ये फोन हुआ सस्ता, मिल रहा ऑफर, जल्द उठाएं लाभ, पढ़िये

सैमसंग का ये फोन हुआ सस्ता, मिल रहा ऑफर, जल्द उठाएं लाभ, पढ़िये
Samsung कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले 5G स्मार्टफोन Galaxy A34 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है। यह मिड-बजट स्मार्टफोन कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में से एक है। सैमसंग इंडिया ने इस स्मार्टफोन की खरीद पर कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। Galaxy A35 5G के लॉन्च से पहले यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

इनती थी कीमत

सैमसंग इंडिया ने इस स्मार्टफोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये थी। हाल ही में कीमत में कटौती के बाद, फोन 26,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध था। इस डिस्काउंट ऑफर के बाद यह फोन अब 22,999 रुपये में मिलेगा। फोन की खरीद पर 3,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट, जिसे 27,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब 24,499 रुपये में उपलब्ध होगा। यूजर्स इस ऑफर का लाभ सैमसंग के आधिकारिक ई-स्टोर, ऐप के साथ-साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उठा सकते हैं।

दिया गया है सुपरएमोलेड डिस्प्ले

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.6 इंच सुपरएमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1080 पर काम करता है।

इतने एमपी की है बैटरी

यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में 48MP OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड और 5MP मैक्रो कैमरे होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा होगा। स्मार्टफोन में 5000mAh की शक्तिशाली बैटरी है और यह 25W USB टाइप C चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह IP67 रेटिंग को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित OneUI पर चलता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER