इस ट्रिक से बेचे पुराना मोबाइल, मिलेंगे ज्यादा पैसे, जानियें कैसे

अक्सर पुराने फोन को बेचना किसी चुनौती से कम नहीं होता है और मनमुताबिक दाम मिलना उससे भी अधिक। अगर आप भी अपने पुराने फोन से बोर हो चुके हैं और उसे बेचने की सोच रहे हैं। तो आज हम बताने जा रहे है कि कैसे आप पुराना मोबाइल बेचकर ज्यादा पैसे कमा सकते है।

मनमुताबित नहीं मिलता पैसा

वहीं, अक्सर ऐसा होता है कि पुराने फोन में बेचने के बदले आप जो रकम या दाम चाहते है। वो आपके मनमुताबिक नहीं मिलता है। जाहिर है आप अच्छी कीमत में ही बेचना चाहेंगे। पुराने मोबाइल की कीमत अधिक नहीं मिलती है। तो ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं है जिसे फॉलो करने से आपको अपने फोन को बेचने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आयेगी और दाम भी अच्छे मिलेंगे।

ये है तरीका

क्योंकि साल दर साल आपके पुराने मोबाइल की कीमत कम होती जाती है और आखिर में जब आप इसे बेचने जाते हैं तो आपको बायर्स की तरफ से बेहद ही कम कीमत ऑफर की जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और आपके पुराने स्मार्टफोन के लिए अच्छी कीमत अदा नहीं की जा रही है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन को भारी-भरकम कीमत पर बेच सकते हैं।

ऐसे नहीं आएगा पसंद

अगर आप अपने पुराने मोबााइल को बेचने जा रहे हैं तो जाहिर सी बात है इसकी बॉडी पर कई तरह के स्क्रैच नजर आने लगे होंगे। कोई भी मोबाइल खरीदने से पहले उसे लुक वाइज जज करता है। मतलब दिखने में बहुत पुराना और स्क्रैच न नजर आएं। ये स्क्रैच किसी भी खरीददार को पसंद नही आंएंगे।

खास बात

इसके चलते मोबाइल की कीमत पर भी असर पड़ेगा।आपका पुराना मोबाइल देखने में भी स्टाइलिश और नए जैसा लगे इसके लिए आपको इसका कैबिनेट चेंज करवाना होता है और जिन मोबाइल में कैबिनेट नहीं होता है उनके बैक पैनल को आप बदलवा कर इसे नया जैसा बना सकते है। ऐसा करने से खरीददार को आपका मोबाइल नया जैसा दिखेगा और आपका मोबाइल जल्दी बिक जाएगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER