आज भी कुछ ऐसे सीरीयल है जो नहीं तोड़ पाएं इसका रिकॉर्ड, जानियें क्यों

आज भी कुछ ऐसे सीरीयल है जो नहीं तोड़ पाएं इसका रिकॉर्ड, जानियें क्यों

दुनियाभर में एक से बढ़कर एक ऑइकॉनिक टीवी सीरियल पिछले कई दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। मौजूदा समय में एक से बढ़कर एक सीरियल टेलीकास्ट हो रहे हैं, लेकिन लोगों के मन में कुछ ऐसे सीरियल हैं, जो अपनी खास जगह बना चुके हैं। उनके आगे कोई भी सीरियल फीकी लगती है। इनमें महाभारत, रामायण, शक्तिमान सहित अन्य बहुत सारे डेली शो हैं। टीवी पर आने वाले शो और सीरियल हमेशा ही टीआरपी की रेस में लगे रहते हैं। उन्हें एक दूसरे से आगे बढ़ना होता है, इसलिए वह तरह-तरह के कंटेंट डालते हैं। टीआरपी नंबर से ही पता चलता है कि कौन से सीरियल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और कौन से सीरियल को पसंद नहीं किया जा रहा है।

रामायण

हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं। वह कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर का रामायण था, जो कि लगभग 36 साल पहले टेलीकास्ट हुआ था, जिससे करीब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। टीआरपी लिस्ट में यह शो नंबर 1 पर बना रहता था। साल 1988 में रामायण के एपिसोड में लक्ष्मण और मेघनाथ का युद्ध करीब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। जिसने टेलीविजन के इतिहास में नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। यह शो इंडिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला सीरियल बन चुका था।

नहीं मिली लोकप्रियता

रामायण पर आधारित कई सारे नए सीरियस बनाए जा चुके हैं, जिसमें नए किरदारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन वह रामानंद सागर का रामायण को रिप्लेस नहीं कर पाए। उसे रामायण की तरह किसी भी शो को लोकप्रियता नहीं मिली। ऐसे बहुत सारे शोज आए, जिन्हें दर्शकों ने पसंद भी किया, लेकिन वह रामायण के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।

महाभारत को भी मिली लोकप्रियता

आज भी लोग पुराने रामायण को बड़े चाव से देखते हैं। कोरोना काल के बाद यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया। इसके बाद सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाले राम और सीता एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए। महाभारत को भी काफी पसंद किया गया, लेकिन रामायण जितनी रेटिंग इस सीरियल को नहीं मिल पाई।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER