आज न्यूजीलैन्ड भिड़ेगा मेजबान देश इंगलैंड से- होगा ऐतिहासिक क्षण 

आज न्यूजीलैन्ड भिड़ेगा मेजबान देश इंगलैंड से- होगा ऐतिहासिक क्षण 

आज  विश्व कप 2019 का महामुकाबला मेजबान देश इंगलैंड एवं विश्व कप 2015 की उप विजेता न्यूजीलैन्ड के बीच सम्पन्न होगा। न्यूजीलैन्ड  सेमी फाइनल में 18 रन से भारत को हराने के बाद यहाँ पहुँच सका। वहीं मेजबान देश इंगलैंड 5 बार की विश्व कप विजेता रही टीम आॅस्ट्रेलिया को पराजित करने के बाद फाइनल में उतरेगी।

  • क्यों है विश्व कप 2019 खास 

खेल हो या ज़िंदगी यहाँ कोई भी स्थिति स्थिर नहीँ रहती।  कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम तक पहुँचा जा सकता है । विश्व कप 2019 इसका साक्षात उदाहरण है। सेमी फाइनल में एक तरफ़ थी 7 बार की सेमी फाइनालिस्ट और 5 बार की विजेता टीम आॅस्ट्रेलिया और दूसरी तरफ़ थी 27 सालों बाद सेमी फाइनल खेल रही मेजबान टीम इंगलैंड। लेकिन इंगलैंड ने अपना मनोबल नहीँ गिरने दिया। अपने मेहनत पर विश्वास करके वे आगे बढ़े और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ  आॅस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया।

इंगलैंड

अब दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है की इंगलैंड 3 बार यानी 1979,1987 एवं 1992 में फाइनल खेल चुका है लेकिन न्यूजीलैन्ड का ये दूसरा फाइनल होगा। चाहे जो भी हो खुशी दुगनी होगी ही क्योंकि अब तक दोनों में से किसी देश ने विश्व कप अपने नाम नहीँ किया है। इस दृष्टि से 14 जुलाई को  इंगलैंड के मैदान में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेगा। 

 

  • प्रारंभ से अब तक 

 

विश्व कप का पहला मैच सन 1975 में वेस्ट इंडीज़ एवं आॅस्ट्रेलिया के मध्य खेला गया था। इसमें वेस्ट इंडीज़ ने 17 रन से पहला खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरा विश्व कप सन 1979 में इंगलैंड व वेस्ट इंडीज़ के मध्य सम्पन्न हुआ जिसमें वेस्ट इंडीज़  एक बार और खिताब का हकदार बना। 

तीसरा मैच 1983 में भारत व वेस्ट इंडीज़ के मध्य खेला गया। इस बार भारत ने वेस्ट इंडीज़ को 43 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। चौथी बार विश्व कप 1987 में आॅस्ट्रेलिया व इंगलैंड के मध्य खेला गया जहाँ आॅस्ट्रेलिया ने 7 रन से जीत हासिल की। 

इंगलैंड

पांचवाँ विश्व कप 1992 में पाकिस्तान व इंगलैंड के बीच खेला गया। पाकिस्तान ने 22 रन से जीत हासिल कर खिताब पहली बार अपने नाम किया। छठा विश्व कप 1996 में श्रीलंका व आॅस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत हासिल कर पहली बार खिताब अपने नाम किया। सातवाँ विश्व कप 1999 में आॅस्ट्रेलिया व पाकिस्तान के मध्य खेला गया।आॅस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल कर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।  आठवाँ विश्व कप 2003 में भारत व आॅस्ट्रेलिया के मध्य खेला गया। आॅस्ट्रेलिया ने 125 रन से जीत हासिल कर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। नौवाँ विश्व कप 2007 में आॅस्ट्रेलिया व श्रीलंका के मध्य सम्पन्न हुआ। 53 रन से जीत कर आॅस्ट्रेलिया ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया। दसवाँ विश्वकप 2011 में श्रीलंका व भारत के मध्य खेला गया। भारत ने 6 विकेट से जीत कर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। ग्यारहवाँ विश्व कप 2015 में आॅस्ट्रेलिया व न्यूजीलैन्ड के मध्य सम्पन्न हुआ। आॅस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत कर पांचवी बार खिताब अपने नाम किया।

 

 

Manjula Tiwari

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER