चीनी कंपनी mi अपने नए फ़ोन को टीज़ करना शुरू कर दी है| बतया जा रह है की ये मि के कैमरा केंद्रित A सीरीज में शामिल होंगे| कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कह दिया है की जल्द ही Mi A3 से पर्दा उठाएगी| इस सीरीज़ के अंतर्गत Mi A3 और Mi A3 Lite को उतारा जाएगा। मी ए3 और मी ए3 लाइट कुछ दिनों पहले लीक हुए थे, इतना ही नहीं, मी ए3 को US FCC database में भी लिस्ट किया गया था। अब नए लीक से शाओमी ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन मी ए3 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो गई हैं जिससे फोन के लुक के बारे में पता चलता है।
शियोमी ने ट्वीटर पर पोस्ट किया है की ये कैमरा स्पेशलिस्ट फ़ोन होगा| ऐसा कहा जा रहा है कि शाओमी का मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है और यह दिखने में Mi CC9 के समान होगा जिसे इस महीने के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि मी सीसी9 में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
Our hit Mi A series is coming back with a serious bang! #PhotosWithoutLimits pic.twitter.com/ak2MycQN2m
— Xiaomi (@Xiaomi) July 12, 2019
यह हो सकते है Mi A3 के फीचर्स?
MI के इस फ़ोन के फीचर्स की जानकारी लीक हो गयी है | मगर बता दे अभी कुछ चीज़ो में कन्फूजन बनना हुआ है जैसे कि एक ओर लेटेस्ट लीक और यूएस एफसीसी लिस्टिंग में इस बात का जिक्र है आगामी मी ए3 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। वहीं दूसरी ओर टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने बताया कि मी ए3 में स्नैपड्रैगन 730 तो वहीं मी ए3 लाइट में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
लीक के अनुसार मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। साथ ही 6.0 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2240 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। वाटरड्रॉप नॉच में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा,8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा।
फोन दो नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आ सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्ज स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेगी। Mi A3 आने वाले कुछ हफ्तों में जर्मनी में उपलब्ध हो सकता है, इसका मतलब अगले कुछ हफ्तों में यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे लेकिन इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।



