जल्द नए संसद का दिल्ली में ये कंपनी करेगी निर्माण, पढ़िये खबर

जल्द नए संसद का दिल्ली में ये कंपनी करेगी निर्माण, पढ़िये खबर

जल्द ही नए संसद परिसर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसका ठेका टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को मिला है, जो लगभग 861.90 करोड़ रुपए की लागत में संसद की नई इमारत का निर्माण करेगी। ये इमारत मौजूदा संसद भवन के नजदीक ही बनेगी। लगभग 21 महीनों में इसके पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। नई बिल्डिंग में संयुक्त सेशन चलने पर भी 1,350 सांसदों के बैठने के लिए अच्छी-खासी जगह होगी।

टाटा को दिया गया भवन बनाने का ठेका

संसद भवन के एक नए परिसर का काम आगे बढ़ चला है। इसके लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को टेंडर मिला है। बताया जा रहा है कि कई दूसरी कंपनियों ने भी टेंडर भरा लेकिन सबसे कम बोली टाटा ने ही लगाई, जो कि 861.90 करोड़ रुपए है. इसमें नई इमारत के निर्माण के साथ-साथ मौजूदा संसद भवन के रखरखाव का काम भी शामिल होगा। माना जा रहा है कि सांसदों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह न होने की वजह से नई इमारत की बनवाई के बारे में सोचा गया।

 

इतने वर्गमीटर में फैली होगी इमारत

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के मुताबिक इमारत करीब 65 हजार वर्ग मीटर में फैली होगी, जिसमें 16 हजार 921 वर्ग मीटर का इलाका अंडरग्राउंड भी होगा। इस तरह से बिल्डिंग में भूमिगत को मिलाकर ग्राउंड फ्लोर और दो और मंजिलें भी शामिल होंगी।
सांसदों के बैठने की व्यवस्था ज्यादा आरामदेह बनाई जा रही है. इसके तहत टू-सीटर बेंचें होंगी, ताकि किसी भी सांसद को आराम से बैठने की पूरी गुंजाइश हो। फिलहाल कई बार सीटें फुल होने पर सांसदों को सिकुड़कर भी बैठना पड़ जाता है. नई इमारत ये दिक्कत दूर कर देगी।

इसलिये जरूरी है नई इमारत
वैसे ये जानना जरूरी है कि आखिर क्यों इतने बड़े स्तर पर निर्माण की जरूरत पड़ रही है। दरअसल साल 2026 में देश लोकसभा के आकार पर कोई फैसला ले सकता है। बता दें कि आबादी का पूरा प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसदों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इस बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों का भी यही मानना है कि साल 2026 में देश की जितनी आबादी होगी, उसे रिप्रेजेंट करने के लिए 848 सदस्यों की जरूरत हो सकती है।
खास बात
साल 2019 में ही भूतपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इनकी मौजूदा संख्या को 545 से बढ़ाकर लगभग दोगुना करने की बात की थी। इसपर अगले पांच सालों बाद कोई बात होगी। हालांकि इस संभावना को ध्यान में रखते हुए ही नई संसद इमारत का फैसला लिया गया।

Summary
जल्द नए संसद का दिल्ली में ये कंपनी करेगी निर्माण, पढ़िये खबर
Article Name
जल्द नए संसद का दिल्ली में ये कंपनी करेगी निर्माण, पढ़िये खबर
Description
जल्द ही नए संसद परिसर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसका ठेका टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को मिला है, जो लगभग 861.90 करोड़ रुपए की लागत में संसद की नई इमारत का निर्माण करेगी। ये इमारत मौजूदा संसद भवन के नजदीक ही बनेगी। लगभग 21 महीनों में इसके पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER