केदारनाथ फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री सारा अली लिंकअप की खबर अब धीरे-धीरे तेज हो रही है और दोनों का लगातार साथ में दिखना ये साबित कर रहा है कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी जरूर पक रहा है।
भले ही या खबर दर्शकों के बीच फैली हुई है कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन, दोनों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है कि हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। अक्सर ही दोनों एक दूसरे के घर के बाहर कैमरे में कैद ही हो जाते हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, “दोनों को हाल ही में एक साथ मीडिया के कैमरों में कैद किया गया, जिसके बाद सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत दोनों ने मीडिया को अपने कैमरों से फोटो को हटाने के लिए कहा।
“आपको बता दें कि हाल में ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी 33 वीं सालगिरह बड़े ही शानदार तरीके से बनाई। उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारे को इस पार्टी में बुलाया था जिनमें से एक अभिनेत्री सारा अली खान भी थीं। ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने देहरादून ट्रिप को जल्दी खत्म कर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पार्टी अटेंड करने पहुंची थी। रात में उनके अपार्टमेंट के बाहर केक के साथ सारा अली खान नजर आई, जिसके बाद दोनों एक साथ डिनर करने गए।
दोनों को इस तरह साथ में देखकर उनके फैंस भी यह साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी जरूर पक रही है और कहीं ना कहीं दोनों के दिल में प्यार की चिंगारी जरूर जल रही है।
Get Youth Related News, Movies Reviews, Technology News, News Gadgets and many more with Youth Express.
Summary

Article Name
क्या अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं अभिनेत्री सारा अली खान को डेट
Description
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री सारा अली लिंकअप की खबर अब धीरे-धीरे तेज हो रही है| सुशांत और सारा,दोनों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है
Author
Harsh Pandey
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
