सोमवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोर 82 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मात्र 112 रन ही बना सके। और मुकाबला 82 रनों से हार गए। कोलकाता के शुभ्मन गिल के अलावा कोई बल्लेबाज चल नहीं पाए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने मात्र 1 रन ही बना पाए।
That's that from Sharjah. #RCB win by 82 runs.#Dream11IPL #RCBvKKR pic.twitter.com/wQV7xlQ9Yi
— IndianPremierLeague (@IPL) October 12, 2020
एबी डिविलियर्स का कामल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 194/2:
अनुभवी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और बैंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मात्र 33 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। दोनो ने अंतिम पांच ओवरो में 82 रन जोड़े और टीम को 200 रनों के पास तक पहुंचा दिया।
केकेआर के बल्लेबाज फेल:
आरसीबी के 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने चौथे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। पहला मैच खेल रहे टॉम बैंटन को सैनी ने आठ रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद एक छोर से शुभमन गिल ने पारी को संभाला लेकिन दूसरी छोर से केकेआर के विकेटों का गिरना जारी रहा। बैंगलोर के गेंदबाजों के आगे कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट 112 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली(कप्तान), एबी डिविलियर्स(विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंग्टन सुंदर, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मुहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
कोलकात नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक(कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, कमलेश नागरकोट, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।