मोदी सर की क्लास में बच्चों ने सीखे परीक्षा के गुर

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

फरवरी के महीने को एग्जाम सीजन की शुरूआत के तौर पर देखा जाता है। स्कूल से लेकर कॉलेजों की परीक्षाएं इसी दौरान आयोजित होती हैं। यही वो मौका होता है जब छात्रों को सालभर की मेहनत का परिणाम देना होता है। ऐसे में परीक्षा को लेकर छात्रों में तनाव होना लाजमी है। स्कूली बच्चों को इसी टेंशन से दूर करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सकारात्मक कदम उठाया और छात्रों को तनाव से दूर करने के लिए उनसे परीक्षा पर चर्चा की।

 

 

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों से एग्जाम और करियर को लेकर बातें की। इस कार्यक्रम में देशभर के लाखों बच्चे ऑनलाइन पीएम मोदी से जुड़े। पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा की तैयार करने के गुर सिखाए।

 

 

उन्होंने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए छात्रों को बताया कि सफल होने के लिए खुद पर आत्मविश्वास होना सबसे जरूरी है। अगर आत्मविश्वास नहीं होगा तो देवी देवता भी हमारा कुछ नहीं कर सकेंगे। उन्होंने विंटर ओलंपिक में हिस्सा ले रहे कनाडा के एक खिलाड़ी मार्क का जिक्र करते हुए कहा कि ओलंपिक से 11 महीने पहले ही मार्क के शरीर की बहुत बड़ी सर्जरी हुई थी। कई फ्रैक्चर्स होने और आईसीयू में रहने के बाद भी बहुत कम समय में आत्मविश्वास के चलते उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया। इसलिए सफलता के लिए खुद पर पूरा भरोसा रखिए।

 

 

छात्रों को एकाग्रता के बढ़ाने के गुर देते हुए पीएम ने बताया कि एकाग्र रहने के लिए खुद का विश्लेषण जरूरी है। उन वजहों को समझें जिससे आपका ध्यान बंटता है। अतीत और भविष्य की सोच को दूर रखते हुए वर्तमान में जीएं। ये आपको एकाग्र रखने में पूरा सहयोग करेगा। इसके अलावा उन्होंने योग करने की भी सलाह दी।

 

 

छात्रों को उन्होंने कामयाबी मंत्र देते हुए कहा कि कभी दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। सिर्फ खुद के साथ स्पर्धा कीजिए कि क्या आपने आज बीते दिन से बेहतर प्रदर्शन किया। मेरे युवा दोस्तों मैं आपसे गुजारिश करूंगा कि इस बात की चिंता मत करो कि आपका दोस्त कितने घंटे पढ़ता है. यह देखो कि एक दिन में आप कितने घंटे पढ़ते हैं और अगले दिन उससे अधिक पढ़ते हैं कि नहीं।

आप कुछ पाने का नहीं कुछ करने का सपना देखिए। कुछ करने का सपना देखने पर आपमें कुछ नया करने की इच्छा पैदा होती है। नया करने का इरादा होगा तो सारे रास्ते खुल जाते हैं और इससे आपमें क्रिएटिविटी आती है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER