आज के समय में हम चाहे कही पर भी मौजूद हो या किसी भी दुनिया के कोने में हो लेकिन आज स्मार्टफोन हर किसी के लिए ज्याद जरूरत बना हुआ है। कंपनियों अपने ग्राहकों को लुभाने के लिये हर रोज नए से नए फीचर्स फोन में देती आ रही हैं और क्यो ना दें, क्यो कि टेक्नोलॉजी का कोई अंत ही नहीं है। आपको बता दे कि इस समय भारत में मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। इसी वजह से यहां मोबाइल की मार्केट वैल्यू भी सबसे ज्यादा है। वहीं, स्मार्टफोन को लेकर कंपनियों के बीच तरह-तरह का मुकाबला भी चलता रहता है।
नहीं मिलेगा चार्जर
हम अक्सर देखते है कि कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स देने के चक्कर में आपस में ही कंपनियों के बीच होड़ मचा रहता है। वहीं, मोबाइल फोन को लेकर अब जो खबर सामने आ रही है उससे आप सायद भी सोच में पड़ जाएंगे। स्मार्टफोन कंपनियां अब आपको मोबाइल के साथ किसी भी प्रकार का चार्जर नहीं दिया करेंगी। यानी अब आप कोई भी कंपनी का नया फोन खरीदेंगे तो उसके डिब्बे में आपको चार्जर नहीं मिलेगा।
पिछले साल आईफोन ने नहीं दिया था चार्जर
आपको बता दें कि पिछले साल ही इसकी शुरुआत आईफोन ने अपने 12 हैंडसेट के साथ चार्जर ही नहीं दिया था। फोन का चार्जर खरीदने के लिए आपको अलग से पैसा खर्च करना पड़ेगा। अब अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी फोन के साथ चार्जर नहीं देने पर विचार कर रही हैं। चार्जर खरीदने के लिए आपको अलग से बाजार से चार्जर खरीदना पड़ेगा।
ये हो सकता है कारण
आपकोे बता दे कि स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं देने की पीछे का कारण कंपनियों ने पर्यावरण कारण दिए हैं। अभी तक इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है कि इसकी असली कारण क्या है, लेकिन जानकारी के मुताबिक अधिकतर कंपनियों पर्यावरण को ही सबसे बड़ा कारण बता रही है।




