वीओ ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फ़ोन को लांच किया है| vivo Z1 Pro कुछ फ्लैश सेल में उपलब्ध होने के बाद अब Flipkart और Vivo ई-स्टोर पर 24*7 उपलब्ध है। वीओ Z1 प्रो अब ओपन सेल में भी उपलब्ध है। Z1 Pro एक किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें पंच होल डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दिया गया है। इन सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ Rs 15000 की रेंज में यह बेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक कहा जा सकता है।
vivo Z1 Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशन?
वीवो के इस नए स्मार्टफोन को आप एक फीचर्ड फ़ोन कह सकते है| Z1 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है, जो 10nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन एड्रेनो 616 GPU के साथ आता है। इसमें एंड्रॉइड 9 पाई के साथ फनटच 9.0 दिया गया है। फ़ोन में 6.53 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसका 90.77 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। इसका ग्लास रियर पैनल सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू ग्रेडिएंट कलर में उपलब्ध है। Z1 Pro में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वर्टीकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 16MP प्राइमरी सेंसर, 8MP सुपर वाइड एंगल कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग दी है।
vivo Z1 Pro यह 15000 से भी काम में
आज से फ्लिपकार्ट पे इसकी सेल शुरू हो गयी है | इस फ़ोन की एमआरपी 16,990 रुपए है, लेकिन सेल में Vivo Z1 Pro के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 14,990 है। वही 6GB + 64GB और 6GB + 128GB की एमआरपी 17,990 है, जिसे 16990 रूपये में बेचा जा रहा है|
अगर ऑफर्स की बात करे तो जियो यूजर्स को 6,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक 150 रुपये के 40 कूपन्स के तौर पर मिलेगा। वहीं, No Cost EMI और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को 3,750 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। HDFC बैंक डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 5 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। vivo Z1 Pro के बेस वेरिएंट पर 13,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर यूजर पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें यह फोन मात्र 1,490 रुपये में मिल सकता है।
तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.



