अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पर तोड़ी चुप्पी !

कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी परेशानियों से उभरकर अब नए जीवन की शुरुआत कर रही हैं, लेकिन आज भी वह कहती है कि वह अपनी पुरानी जिंदगी से निकल नहीं पाई हैं। हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और उन्होंने बड़ी बात कही है।

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी पुरानी फिल्म अपनी पिछली फिल्म जीरो में नजर आई थी। इस फिल्म में कैटरीना बबीता का किरदार निभाती नजर आई थी और बबीता का किरदार हुबहू कैटरीना से मिलता-जुलता है। उन्होंने अपनी अदाकारी से फैन्स का दिलों को जीता था। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान, कैटरीना कैफ ने स्वीकार किया कि बबिता कुमारी एक ऐसा किरदार है जो उनके वास्तविक जीवन से जुड़ा है। फिल्म में बबीता अपने ब्रेकअप से जो जीती हुई नजर आती है तो वही कैटरीना कैफ भी उन दिनों या कहीं कि अभी भी अपने ब्रेकअप को लेकर परेशान रहती है। अपने इस किरदार के बारे में कैटरीना कैफ ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि “मैं जो भी करती हूं वो मेरी जिंदगी के अनुभव से आता है। मैं अपने रोल से कनेक्ट होने के लिए अपनी लाइफ का कोई ऐसा पल तलाशती हूं जिससे उस दौर से मैं गुजर चुकी होती हूं”।

जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आप बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद इससे कैसे बाहर आईं। जवाब देते हुए कैटरीना ने कहा कि मैंने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली और लाइफ में आगे बढ़ने से पहले सभी चीजों को महसूस किया। कैटरीना ने आगे कहा कि खुद को दोबारा मजबूत बनाने से पहले मुझे पहले टूटना पड़ा। कैटरीना ने बताया कि ‘मेरे साथ जो कुछ हो भी रहा था।‌ मैं जो कुछ कर सकती थी और उसे बेहतर बनाने के लिए मैंने उसे स्वीकार किया। जिन हिस्सों के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं वो मेरी समस्या नही है। मेरी मां मुझसे कहती थी कि इतनी सारी महिलाएं और लड़कियां तुम्हारी जैसी समस्या से गुजरती हैं।‌ आपको लगता है कि आप अकेली हैं लेकिन मैं बिल्कुल भी अकेली नहीं हूं।’

आपको बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म भारत के लिए काम कर रही हैं और अपनी शूटिंग में व्यस्त है।सलमान खान के साथ कैटरीना की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा और पसंद किया जाता है। अब देखना यह है कि इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी कितना कमाल दिखाती है!

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER