अगर आपके घर में भी कोई छोटा सा बच्चा या बच्ची मौजूद है, तो आपको इस खबर को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। जी हां इस घटना को पढ़ने के बाद यक़ीनन आप भी अपने बच्चे के प्रति काफी सावधान हो जाएंगे। दरअसल यह घटना स्कॉटलैंड की है। जहाँ दो साल की मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट से अचानक खून निकलने लगा। ऐसे में अपनी बच्ची को बहुत ज्यादा रोता हुआ देख कर उसकी माँ ने उसका डायपर निकाल दिया। मगर डायपर निकालने के बाद उसने जो नजारा देखा, उसे देख कर वह हैरान रह गई। जी हां माँ ने देखा कि उसकी बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। हालांकि माँ को खून निकलने की वजह तब समझ में आई, जब उसकी नजर डायपर पर पड़ी।
दो साल की मासूम..
गौरतलब है कि बच्ची की माँ का नाम चारलेट है। वही इस घटना के बारे में चारलेट का कहना है कि जब उसकी बच्ची ने डायपर पहनाने के बाद बहुत तेज रोना शुरू किया तो वह काफी घबरा गई। दरअसल चारलेट ने अपनी बच्ची के लिए सुपरमार्केट से डायपर खरीदा था। जिसमे एक कांच का टुकड़ा था। अब जाहिर सी बात है कि जब आप दो साल की मासूम बच्ची को कांच के टुकड़े में लिपटा हुआ डायपर पहनाएंगे, तो बच्ची का रोना लाजिमी है। जी हां उस बच्ची को काफी तकलीफ हो रही थी। जिसके कारण उसने तेज रोना शुरू कर दिया।
Vikram Sarabhai के 100वें दिवस पर Google का Doodle- जाने खास बात
हालांकि चारलेट का कहना है कि वह हमेशा से ही इस ब्रांड के डायपर इस्तेमाल करती आई है। ऐसे में उसने बिना देखे ही वह डायपर बच्ची को पहना दिया। यही उसकी सबसे बड़ी गलती थी। बहरहाल इस घटना के बाद चारलेट का कहना है कि माता पिता को अपने बच्चो के प्रति हमेशा सावधान रहना चाहिए। यहाँ तक कि बच्चे की हर छोटी सी छोटी चीज का ध्यान रखना चाहिए। वैसे हम भी आपसे केवल यही कहना चाहते है कि छोटे बच्चो का ध्यान रखे और उन्हें कुछ भी खिलाने या पहनाने से पहले सावधानी जरूर बरते।


