रिलीज़ हुआ “कलंक” का टाइटल ट्रैक “नहीं इश्क”…

टाइटल ट्रैक

निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म कलंक का आज टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। इस टाइटल ट्रैक को दर्शकों द्वारा बेहद सराहा जा रहा है। कुछ ही घंटों में इस टाइटल ट्रैक को 1 मिलीयन लोग देख चुके हैं। वहीं फिल्म कलंक के इस टाइटल ट्रैक को 87 हज़ार लोग लाइक और 6.5 हज़ार लोग इस पर कॉमनेट कर चुके हैं।

कलंक के दमदार टाइटल ट्रैक “नहीं इश्क” सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कुछ ही घंटों में इसने बाकी सभी के रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार हैं। बात करें “नहीं इश्क” गाने की तो इस गाने में गायक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेर है। इस गाने को अमिताभ भटाचर्या ने लिखा है और संगीत प्रीतम ने दिया है। नहीं इस गाने में अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जोड़ी और इन दोनों के बीच का गहरा प्यार दिखाया गया है। तो वहीं, साथ ही साथ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के बीच की प्रेम की गहराई दिखाई गई है। अंत में अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने भी दिखाई दे रहे हैं। “नहीं इश्क” एक रोमांटिक गाना है जिसमें सभी कलंक की जोड़ियों के बीच के रिश्ते को दर्शाया गया है।

 

वैसे तो फिल्म कलंक का सभी गाना बहुत ही दमदार है और इसे दर्शको द्वारा बहुत ही प्रेम मिल रहे हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुआ यह “नहीं इश्क” गाना एक बार फिर से अर्जित सिंह की आवाज में प्रेम के दर्द की गहराई बता रहा है। इससे पहले इसी फिल्म से रिलीज हुआ गाना “घर मोरे परदेसिया” और “फर्स्ट क्लास” सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है और अभी भी इसकी चमक बची है। बात करे घर मोरे परदेसिया गाने की तो इस गाने में अभिनेत्री आलिया भट्ट का दमदार लुक देख रहा था और उन्होंने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। फर्स्ट क्लास गाने में अभिनेता वरुण धवन का दमदार डांस दिखा और उन्होंने अपने अंदाज से एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हुए।

 

आपको बता दें कि “कलंक” फिल्म का निर्देशन निर्देशक अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। वहीं करण जौहर, साजिद नाजियाडवाला और अपूर्वा मेहता फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा फिलहाल उसकी डेट सामने नहीं आई है लेकिन, फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। कलंक का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था जिसने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER