ये तो सब जानते है कि टीवी के सबसे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा करीब दो महीने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि कपिल शर्मा की शादी में खूब हंगामा हुआ था, लेकिन कपिल गिन्नी की उम्र में कितने सालो का अंतर है, ये बात बहुत लोग ही जानते होंगे। बहरहाल आज हम आपको जरूर बताएंगे कि आखिर इन दोनों की उम्र में कितने सालो का अंतर है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कपिल शर्मा का जन्म दो अप्रैल 1981 को हुआ था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस समय कपिल शर्मा सैंतीस साल के है।
http://कपिल का रोमांटिक अवतार आया सामने, शो के दौरान पत्नी गिन्नी के लिए गाया ये गाना
कपिल गिन्नी की उम्र..
http://कार्तिक आर्यन को देख शिल्पा शेट्टी को फिर याद आई अक्की कुमार की
वही अगर हम उनकी पत्नी गिन्नी की बात करे तो उनका जन्म उन्नीस सितम्बर 1989 को हुआ था। इसका मतलब ये है कि आज के समय में गिन्नी की उम्र उन्तीस साल है। जी हां बता दे कि कपिल गिन्नी की उम्र में करीब आठ साल का अंतर है। हालांकि जहाँ एक तरफ कपिल का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। वही दूसरी तरफ उनकी पत्नी गिन्नी का जन्म पंजाब के जालंधर जिले में हुआ था। यही वजह है कि इन दोनों ने पंजाब में ही अपनी शादी की सभी रस्मे निभाई थी और पंजाब में ही शादी की थी। इसके इलावा हम आपको बता दे कि कपिल की पत्नी गिन्नी का पूरा नाम गिन्नी चतरथ है। जो कई सालो से कपिल को डेट कर रही है।
जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि जब कपिल मुंबई में संघर्ष कर रहे थे, तब भी गिन्नी ने उनका खूब साथ दिया था। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि भगवान् इन दोनों की जोड़ी को सालो तक इसी तरह से बनाएं रखे।
सेलिब्रिटी के जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


