पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन जब से पाकिस्तान में जप्त किए गए हैं तबसे लगातार उनका मजाक बन रहा है। और इसका जवाब देते हुए भारतीय अभिनेत्री स्वरा भास्कर करारा जवाब देते हुए नज़र आईं।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच, दोनों पक्षों के लोगों ने सोशल मीडिया पर शब्दों के युद्ध लगातार जारी है। भारतीय फिल्म उद्योग के सदस्यों ने भी शांति का आह्वान किया है और भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को सुरक्षित अपने देश भारत लाने की कामना कर रहे हैं। अब, पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक, जिन्होंने भारत में ‘बिग बॉस 4’ में दिखाई देने के बाद शोहरत हासिल की, ने एक के बाद एक ट्वीट कर अभिनन्दन का मजाक उड़ाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
आरपीएफ एसआई परीक्षा २०१८-१९ के परिणाम जारी
वीना ने अपने एक असंवेदनशील ट्वीट में लिखा, “अभी तो आए हो … अभी मेहमान नवाजी होगी आपकी”। हालांकि, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने वीना मलिक को करारा जवाब देते हुए कहा, “वीना जी .. शर्म करो। वीनाजी लानत है तुम पर और तुम्हारी बीमार मानसिकता पर। तुम्हारी खुशी निर्लज्ज है। हमारा जवान हीरो, बहादुर, शालीन और पकड़ में भी सम्मानित है।”
हालांकि, अभी अभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ये ऐलान किया कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन कल भारत को सौंप दिए जाएंगे और उन्हें उनके घर सुरक्षित पहुंचाया जयेगा।
रणवीर सिंह को बेबो की जादुई टिप- जानें क्या है वो ख़ास टिप
Summary

Article Name
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जमकर लताड़ा पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक को
Description
पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन जब से पाकिस्तान में जप्त किए गए हैं तबसे लगातार उनका मजाक बन रहा है।
Author
Harsh Pandey
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo
