आजकल का बड़ा ही पॉपुलर और ट्रेनिंग ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG खेलने से मौत हो गई एक युवक की।
लगातार 45 दिनों तक यह गेम खेलने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ये घटना दक्षिण के राज्य तेलंगाना की है।
यह खबर तेलंगाना के एक प्रतिष्ठित अखबार, द हंस इंडिया के मुताबिक, तेलंगाना केगतैल जिले के रहने वाला सागर 45 दिनों से लगातार PUBG मोबाइल गेम खेल रहा था, जिसके कारण उसके गर्दन में काफी तेज दर्द होने लगा। असहनीय दर्द होने के बाद उसे हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
सागर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि लगातार गेम खेलने से सागर के गर्दन की नसें बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई मोबाइल पर लगातार PUBG खेलने से मौत के बाद सागर के दोस्तों ने घंटों मोबाइल पर गेम खेलने वालों को जागरुक करने के लिए एक वीडियो बनाया है, जिसमें यह बताया गया है कि घंटों तक गेम ना खेलें।
बीते कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जो की इस वीडियो गेम के कारण हुई है।
बीते कई दिनों से PUBG गेम विवादों में है। युवाओं और यहां तक की बच्चों में भी इस गेम के प्रति जबरदस्त एडिक्शन है। बीते 11 मार्च को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक 15 साल का लड़का इस गेम की दीवानगी के चलते घर छोड़ कर चला गया था लड़के के पिता के अनुसार उनका लड़का काफी अच्छा पबजी प्लेयर था और अपने दोस्तों के बहकावे में आकर घर छोड़कर चला गया।
इतने विवादों के बाद PUBG भी इस गेम के नशे को कम करने को लेकर लगातार कदम उठा रहा है। PUBG भारत में एक नया फीचर की टेस्टिंग कर रहा जिससे कि भारत में प्लेयर दिन में 6 घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल पाएंगे। प्लेयर्स को जब गेम खेलते हुए 4 घंटे हो जाएंगे तो नोटिफिकेशन में हेल्थ नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसके 2 घंटे बाद गेम अपने आप बंद हो जाएगा और फिर उसे प्लेयर्स अगले दिन ही खेल पाएंगे।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

