Note 4 के बाद धमाल मचाने आया Redmi Note 5 Pro

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

Redmi Note4 जैसे हिट स्मार्ट फोन भारतीय बाजार में लाने के बाद शाओमी ने एक नया फोन लॉन्च किया है। कई बेहतरीन फीचर्स के साथ इस मोबाइल को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने भारत को चुना है। ये मोबाइल है Redmi Note 5 Pro जिसकी बिक्री 22 फरवरी से शुरू होगी। जियो और एयरटेल की तरफ से मोबाइल में कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

 

चाइना के टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी के स्मार्ट फोन का जलवा भारतीय बाजारों में गजब का है। इसी को देखते हुए कंपनी ने Redmi Note 5 Pro स्मार्ट फोन को लॉन्च करने के लिए दिल्ली को चुना। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। मैमोरी के मामले में भी ये मोबाइल खास हैं। कंपनी ने इसे 3GB रैम के साथ 32GB मेमोरी, 4GB रैम और 64GB मेमोरी, 6GB रैम और 64GB मेमोरी के तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है।

 

पर्फोमेंस के मामले में ये मोबाइल आपका दिल जीत सकता है, क्योंकि कंपनी ने इस मोबाइल के साथ पहली बार Qualcomm Snapdragon 636 ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। जिसकी अधिकतम स्पीड 1.8GHz है और इसमें लेटेस्ट Kryo टेक्नोलॉजी भी दी गई है। मोबाइल में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

 

 

मोबाइल के कैमरे का लुक कुछ iPhone X जैसा है। कंपनी ने Redmi Note 5 Pro में डूअल रियर कैमरा दिया है। जिसमें एक लैंस f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा लैंस f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल्स का है। मोबाइल में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जिसमें फ्लैश का ऑप्शन भी दिया गया है। इसलिए ये कहा जा सकता है कि फोटोग्राफी के मामले में भी ये फोन बेहतर साबित हो सकता है।

 

मोबाइल को 4,000 mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने मोबाइल में लेटेस्ट कंफीग्रेशन्स दिए हैं। इस आधार पर लंबे बैटरी बैकअप का दावा किया जा रहा है। Redmi Note 5 Pro के 4GB वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है और 6GB वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER