प्रियंका के नाम का एक बार फिर से बजा डंका, मैडम तुसाद में लगा चौथा वैक्स स्टेच्यू

प्रियंका के नाम का

जब से प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड का रुख किया है, तब से ऐसा लगता है जैसे उनकी किस्मत ही चमक गई है। बता दे कि आज कल प्रियंका का करियर सच में सातवे आसमान की बुलंदियों तक पहुँच गया है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्यूकि एक बार फिर से पूरे देश में प्रियंका के नाम का डंका बज चुका है। आपको जान कर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा का चौथा वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लग चुका है। जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।

प्रियंका और निक ने फेक तलाक अफवाहें फैलाने वाली मैगजीन पर चलाया मुकदमा

https://www.instagram.com/p/Bv0oJHMjJ-i/

प्रियंका के नाम का..

प्रियंका के नाम का

जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गुरुवार शाम को सिडनी मैडम तुसाद में प्रियंका का वैक्स स्टेच्यू लग चुका है। ऐसे में वहां के लोग इस स्टेच्यू के साथ काफी तस्वीरें भी खिंचवा रहे है। बहरहाल आपको जान कर हैरानी होगी कि इस स्टेच्यू को मिला कर प्रियंका चोपड़ा के अब कुल चार वैक्स स्टेच्यू बन चुके है। जो आज तक किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के नहीं बने। फ़िलहाल तो सिडनी में प्रियंका का वैक्स स्टेच्यू लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले जब न्यूयार्क में प्रियंका का स्टेच्यू लगा था, तब प्रियंका ने खुद भी अपने उस स्टेच्यू के साथ तस्वीरें क्लिक की थी। यहाँ तक कि निक ने भी प्रियंका के वैक्स स्टेच्यू की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वैसे आपको बता दे कि आज कल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार है।

यानि ये कहना गलती नहीं होगा कि आज कल हर जगह प्रियंका के नाम का डंका बज रहा है। फिर भले ही बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, लेकिन प्रियंका चोपड़ा हर तरफ छाई हुई है। हालांकि शादी के बाद वह खूब सुर्खियां भी बटोर रही है। वही अगर प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म की बात करे तो उनकी नयी फिल्म इस साल ग्यारह अक्टूबर को रिलीज़ हो सकती है।

Summary
प्रियंका के नाम का एक बार फिर से बजा डंका, मैडम तुसाद में लगा चौथा वैक्स स्टेच्यू  Youth Express
Article Name
प्रियंका के नाम का एक बार फिर से बजा डंका, मैडम तुसाद में लगा चौथा वैक्स स्टेच्यू Youth Express
Description
जब से प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड का रुख किया है, तब से ऐसा लगता है जैसे उनकी किस्मत ही चमक गई है। बता दे कि आज कल प्रियंका का करियर सच में सातवे आसमान की बुलंदियों तक पहुँच गया है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्यूकि एक बार फिर से पूरे देश में प्रियंका के नाम का डंका बज चुका है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER