19 साल बाद शिल्पा शेट्टी ने खोला फिल्म धड़कन का यह राज

जब भी धड़कन फिल्म की बात की जाती है तो जेहन में किसी प्रेम कहानी की तस्वीर सामने आ जाती है। 19 साल पहले साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी। यह फिल्म बॉलीवुड पर जबरदस्त चली और इस फिल्म में अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के सितारों को बुलंदी पर ला दिया। दरअसल सुपर डांसर चैप्टर 3 नाम के रियलिटी शो में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी एक साथ नजर आए। इस रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी जज हैं। ऐसे में उन्होंने धड़कन फिल्म को लेकर कई राज खोले।

सुनील शेट्टी जब इस शो में पहुंचे तो पहले तो उनका खूब स्वागत किया गया। उसके बाद दोनों ने धड़कन फिल्म के एक के बाद एक राज खोलने शुरू किए। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि एक समय तो ऐसा लगने लगा था कि जैसे अब यह फिल्म नहीं बनेगी क्योंकि फिल्म की शूटिंग को खत्म होते होते 5 साल गुजर गए थे। फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश ने सोचा था कि फिल्म को 3 महीने में शूट करके खत्म कर दिया जाए मगर ऐसा नहीं हो पाया।

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त सुनील दूसरी फिल्म में बिजी थे। जिसके उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। ऐसे करते-करते कई साल गुजर गए तो धर्मेश ने सोचा कि देव के किरदार के लिए सुनील शेट्टी की जगह किसी और को कास्ट कर लिया जाए। जब सुनील शेट्टी की जगह किसी और को कास्ट करके फिल्म को शूट किया गया तो डायरेक्टर को यह समझ में आया कि देव के किरदार के लिए सुनील शेट्टी ही फिट बैठेगें। फिर सुनील शेट्टी को कॉल करके बुलाया गया और तब जाकर यह फिर में बनी फिल्म को पूरा होते होते 5 साल लग गया।

शिल्पा शेट्टी ने अभी बताया कि पहले फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ और सोचा गया था। फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा था कि अंजली राम के बच्चे की मां बनने वाली है। यह खबर सुनकर देव की मौत हो जाती है। मगर बाद में इस क्लाइमैक्स को चेंज करके इस फिल्म की हैप्पी एंडिंग की गई।

Summary
19 साल बाद शिल्पा शेट्टी ने खोला फिल्म धड़कन का यह राज
Article Name
19 साल बाद शिल्पा शेट्टी ने खोला फिल्म धड़कन का यह राज
Description
दरअसल सुपर डांसर चैप्टर 3 नाम के रियलिटी शो में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी एक साथ नजर आए। इस रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी जज हैं। ऐसे में उन्होंने धड़कन फिल्म को लेकर कई राज खोले।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER