आज हम आपको एक ऐसी पेन के बारे में बताने जा रहे है, जिसका इस्तेमाल आप एक मोबाइल की तरह भी कर सकते है। जी हां इसके इलावा अगर चाहे तो इस मोबाइल का इस्तेमाल एक पेन के रूप में भी कर सकते है। दरअसल हम यहाँ जिस फोन की बात कर रहे है, उसका नाम मिनी पेन फोन है। बता दे कि मिनी पेन फ़ोन का जादू आज कल हर जगह छाया हुआ है। अब ये पेन यानि फोन है ही इतना खूबसूरत कि हर कोई इसकी तरफ आकर्षित हुआ जा रहा है। गौरतलब है कि यह फोन कुछ ही दिन पहले लांच हुआ है।
मिनी पेन फ़ोन का जादू सब को अपनी तरफ कर रहा है आकर्षित..
वही अगर हम इस फोन की खासियत की बात करे तो आप इसका इस्तेमाल केवल पेन और मोबाइल के रूप में ही नहीं बल्कि ख़ुफ़िया कैमरे के रूप में भी कर सकते है। यहाँ तक कि इस मिनी पेन में आपको डबल सिम लगाने की सुविधा भी आसानी से मिल जाती है। इसके इलावा इसमें आपको एक सौ अठाईस एमबी की रैम मिल जाएगी। बता दे कि आप बत्तीस जीबी तक एसडी कार्ड लगा कर इसे और भी बढ़ा सकते है। यहाँ तक कि इसमें वो सभी फीचर्स मौजूद है जो आमतौर पर हर मोबाइल में होता है।
बस फर्क सिर्फ इतना है कि यह फोन बाकी मोबाइल से अलग दिखता है। शायद यही वजह है कि लोग इसकी तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है। अब अगर इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत महज दो हजार सात सौ तरेपन रूपये है। यानि अगर आपको यह मिनी पेन फोन पसंद है तो आप इसे आसानी से खरीद सकते है। फ़िलहाल तो आज कल इस मिनी पेन फ़ोन का जादू लोगो के सर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे में भला आप क्यों पीछे रहे। तो दोस्तों बिना देर किए आज ही इस फोन को इंटरनेट पर सर्च करना शुरू कर दीजिये।



