चीनी कंपनी Xaiomi ने भारत में अपने नए हैडफ़ोन को टीज़ किया है| MI का यह हेड फ़ोन वायरलेस है यानि आप इससे अपने डिवाइस से ब्लूटूथ के ज़रिये कनेक्ट कर सकते है| कंपनी ने इस हैडफ़ोन का नाम Mi Superbass Wireless Headphones रखा है | इस हेडफोन को Redmi K20 सीरीज के स्मार्टफोन से पहले लॉन्च करेगी। कंपनी ने ट्वीटर पर Mi Superbass Wireless Headphones को टीज करते हुए बताया कि इन्हें 15 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने ट्विटर पर इस हेडफोन का पोस्टर भी शेयर किया है।
बता दे की इस MI के इस पोस्टर में हेडफोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। वैसे शाओमी 15 जुलाई को भारत में अपने बिजनेस के पांच साल पूरे कर लेगी। ऐसे में कंपनी ने पांच हफ्तों में पांच प्रोडॉक्ट लॉन्च करने की घोषणा की थी । इस क्रम में कंपनी ने सबसे पहले Mi Trimmer इसके बाद Mi Truck Builder लॉन्च कर चुकी है।
Prepare to #BreakTheWire. Because the #MiSuperbassWirelessHeadphones are almost here. Launches on 15th July, midnight, on https://t.co/D3b3QtmvaT & @amazonIN.
Learn more: https://t.co/zc9hEuDWW9 pic.twitter.com/ZbY4vZKlv7— Xiaomi India (@XiaomiIndia) July 11, 2019
Mi Superbass Wireless Headphones के फीचर्स ?
शियोमी के इस हैडफ़ोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करे तो कंपनी ने इसमें 40mm Dynamic Driver फीचर दिया है। कंपनी का दावा है कि उसके Wireless Headphones सिंगल चार्ज के दौरान 20 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। Xiaomi ने बताया कि ये हेडफोन बेस लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि हेडफोन बीप बेस प्रॉड्यूस करता जिसकी मदद से यूजर्स सभी बीट्स को महसूस कर पाएंगे।
Xiaomi अपकमिंग Mi Superbass वायरलेस हेडफोन को Amazon Prime Days 2019 के दौरान 15 जुलाई को लॉन्च करेगा। इस हेडफोन को यूजर्स mi.com या Amazon India से 15 जुलाई से खरीद पाएंगे। वैसे इसके कीमत के बारे के अभी कोई जानकारी नहीं मिली है|
mi ने दावा किया है कि Mi Superbass Wireless Headphones बेहतर रेंज और फास्टर कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं।अनुमान लगाया जा रहा है की कंपनी इन हेडफोन्स के साथ Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी दे सकता है। अगर डिजाइन की बात करें तो यह ब्लैक और रेड कलर में मोनोटोन फिनिश के साथ आते हैं।

