त्वचा को भी दे सेहतमंद आहार

त्वचा को सेहतमंद आहार

 

शरीर के सभी अंक सही तरीके से काम करें, इसके लिए उन्हें भरपूर पोषण की जरूरत होती है।  खूबसूरत त्वचा को भी पर्याप्त आहार चाहिए। आपकी त्वचा की क्या-क्या जरूरतें हैं इस लेख में हम जानेंगे और कैसे इन आसान तरीकों से आप अपने त्वचा को सेहतमंद आहार दे सकते हैं।

त्वचा को भी दीजिए सेहतमंद डाइट इन तरीकों से-

1- खूबसूरत त्वचा चाहती हैं तो नियमित रूप से दूध-दही का सेवन करें। दूध में त्वचा के लिए आवश्यक विटामिन और प्रोटीन होते हैं। वही दही में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा में कॉलेजन के स्तर को बढ़ाता है। दूध- दही के नियमित सेवन से त्वचा हमेशा निखरी  रहती है। इनके सेवन से आप त्वचा को सेहतमंद आहार दे सकते हैं।

वजन कम करने के पाँच अचूक आहार

 

 

2- प्रतिदिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मेवा जरूर खाए। मेवों में भरपूर मात्रा में विटामिन, वसा व अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। मेवा खाने से त्वचा को भरपूर और सेहतमंद आहार मिल सकता है।

जानिए गर्मियों में अपने स्किन का ध्यान कैसे रखना है

 

 

3- अंडा विटामिन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। साथ ही इसमें विटामिन भी होता है जो त्वचा की नमी व चमक को बनाए रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है।अगर आप खूबसूरत त्वचा के साथ- साथ चमकदार त्वचा चाहती हैं तो अंडे जरूर खाएं। उबले अंडे सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं।और त्वचा को सेहतमंद आहार देने में भी बहुत मददगारी है।

 

4-अगर आप मांसाहारी खाना कहती हैं तो अपनी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में मछली को शामिल करना न भूलें। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिव ड होता है, जो त्वचा को अल्ट्रावॉयेलट किरणों के दुष्प्रभाव से बचाता है और त्वचा को तंदुरुस्त बनाता है।

 

5-  महिलाओं को सलाद जरूर खाना चाहिए। हरे सलाद में विटामिन ई व कैरेटिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो तंदुरुस्त बनाने के लिए बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट हैं। सलाद में खासतौर पर टमाटर जरुरी होना चाहिए। टमाटर में मौजूद  लाइकोपीन व कार्टीनाइड में सूर्य की पराबैगनी किरणों से होने वाले नुकशान से लड़ने की शक्ति होती है। टमाटर के आलाव गाजर में भी कार्टीनाइड की भरपूर मात्रा होती है इसलिए सलाद में गाजर व टमाटर शामिल करने से त्वचा पर प्रदूषण व सनबर्न का कोई असर नहीं होता और इनकी मदद से आप अपनी त्वचा को सेहतमंद आहार भी दे सकते हैं।

 

Payal Kumari

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER