Mi 9 का नया वेरिएंट लांच, स्टोरेज जान के हो जाएंगे हैरान

Xiaomi launches the new variant of Mi 9-Youth Express

चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने Mi 9 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है| इस साल फरवरी में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में    शाओमी ने Mi 9 के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे| कंपनी ने उस समय 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए थे|  लेकिन अब इसका नया वेरिएंट का इतना स्टोरेज है की आप करीब 250 फुल HD मूवी स्टोर कर सकते है| हालांकि इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है|  इंडिया और ग्लोबल लेवल पर यह स्मार्टफोन कब उपलब्ध होगा इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है|

Mi 9

Mi 9 के फीचर्स ?

Mi 9 Xiaomi का सबसे शानदार स्मार्टफोन है| अगर  इसके फीचर्स की बात करे तो इसमें  6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया जिसके अंदर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है|  स्मार्टफोन में कंपनी ने qualcomm snapdragon 855  प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है| मौजूदा वक्त में यह सबसे दमदार प्रोसेसर है|

वही  अगर इसके कैमरा  पर बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है| फोन के रियर पैनल का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है, जबकि सेल्फी  के लिए स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है|  स्मार्टफोन में 3300mAh की बैटरी है जो कि 27W के चार्जर से फास्ट चॉर्जिंग को सपोर्ट करती है|

सुनील गावस्कर ने बताया कि किसने शुरू किया विराट और रोहित के बीच मतभेद का विवाद

इसका नया वेरिएंट 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है|

Xiaomi Mi 9 की कीमत?

Mi 9 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन यानी भारतीय रुपयों में करीब 33,200 रुपये होगी|  चीन में इस स्मार्टफोन की सेल 14 अगस्त से शुरू होगी|  वही इससे पहले 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट 2,599 युआन में खरीदे जाने के लिए उपलब्ध था, जबकि 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन रखी गई है|

टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
Mi 9 का नया वेरिएंट लांच, स्टोरेज जान के हो जाएंगे हैरान-Youth Express
Article Name
Mi 9 का नया वेरिएंट लांच, स्टोरेज जान के हो जाएंगे हैरान-Youth Express
Description
Mi 9 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है| अब इसका नया वेरिएंट का इतना स्टोरेज है की आप करीब 250 फुल HD मूवी स्टोर कर सकते है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER