पहली ही फिल्म से प्रसिद्ध हो गई थी सुपरस्टार राजेश खन्ना की दूसरी बेटी

पहली ही फिल्म से

अगर हम बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में फिल्म जगत को कई बेहतरीन फ़िल्में दी थी। वही अगर राजेश खन्ना की निजी जिंदगी की बात की जाएँ तो उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। इसके इलावा राजेश खन्ना के परिवार में उनकी बेटी ट्विंकल और उनकी दूसरी बेटी जो अपनी पहली ही फिल्म से काफी प्रसिद्ध हो गई थी वह भी शामिल है। अब ये तो सब जानते ही है कि ट्विंकल खन्ना राजेश खन्ना की बेटी है और अक्षय कुमार उनके दामाद है। मगर आज हम आपको राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना से रूबरू करवाना चाहते है। जो अब फ़िल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती है।

पहली ही फिल्म से

पहली ही फिल्म से..

बता दे कि रिंकी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म “प्यार में कभी कभी” से की थी। जिसे दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म जिस देश में गंगा रहता है भी सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि इन फिल्मो के बाद रिंकी की बाकी फिल्मे बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जी हां यही वजह है कि रिंकी खन्ना का बॉलीवुड करियर महज चार या पांच साल तक ही चला। बता दे कि वह आखिरी बार चमेली फिल्म में नजर आई थी। वैसे बहुत कम लोग ये बात जानते है कि रिंकी का असली नाम रिंकल था। जिसे बाद में उन्होंने बदल दिया था।

बालिका वधू का जगिया इस खूबसूरत लड़की को कर रहा है डेट

बहरहाल साल 2003 में रिंकी की मुलाकात एक बिजनेसमैन समीर सरन से हुई थी। बस फिर क्या था समीर सरन ने न केवल रिंकी का दिल चुरा लिया, बल्कि उनके साथ सात फेरे भी ले लिए। गौरतलब है कि समीर से शादी करने के बाद रिंकी लंदन में जा कर बस गई। जी हां आज वह दो बच्चो की माँ है। वही शादी करने के बाद वह बॉलीवुड की लाइमलाइट से भी हमेशा के लिए दूर चली गई। हालांकि वह कभी कभी अपनी बहन या माँ के साथ किसी पार्टी में अब भी दिख जाती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अपनी पहली ही फिल्म से प्रसिद्ध होने वाली रिंकी खन्ना बॉलीवुड में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई।

Summary
पहली ही फिल्म से प्रसिद्ध हो गई थी सुपरस्टार राजेश खन्ना की दूसरी बेटी  Youth Express
Article Name
पहली ही फिल्म से प्रसिद्ध हो गई थी सुपरस्टार राजेश खन्ना की दूसरी बेटी Youth Express
Description
अगर हम बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में फिल्म जगत को कई बेहतरीन फ़िल्में दी थी। वही अगर राजेश खन्ना की निजी जिंदगी की बात की जाएँ तो उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। इसके इलावा राजेश खन्ना के परिवार में उनकी बेटी ट्विंकल और उनकी दूसरी बेटी जो अपनी पहली ही फिल्म से काफी प्रसिद्ध हो गई थी वह भी शामिल है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER