अगर आँखों के ऊपर बिलनी निकल जाएँ तो ऐसे पाएं तेज दर्द से राहत

कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगो की आँखों के ऊपर अचानक ही बिलनी निकल जाती है। जिसके कारण उन्हें काफी तेज दर्द होता है। बता दे कि बिलनी का रंग लाल होता और जब यह आँखों के ऊपरी हिस्से पर निकलती है तो व्यक्ति इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय भी करता है। वैसे अगर आँखों के ऊपर बिलनी निकल जाएँ तो सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि अपनी आँखों को बार बार न मले। वो इसलिए क्यूकि इससे दर्द बढ़ सकता है। इसके इलावा दर्द से राहत पाने के लिए एक सूती कपड़ा ले लीजिये। फिर इसे गर्म पानी में भिगो कर गीला कर ले और अच्छी तरह से निचोड़ ले।

मुहांसो को बार बार ट्रिगर क़रने वाले कारण-यहाँ जानें क्या हैं वो

अगर आँखों के ऊपर बिलनी

अगर आँखों के ऊपर बिलनी..

इसके बाद जहाँ बिलनी निकली है वहां इस गीले कपड़े को लगाएं। इससे आपकी आँखों का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा। अगर आप चाहे तो दूसरा उपाय भी आजमा सकते है। इस उपाय के अनुसार सबसे पहले थोड़ा सा पानी गर्म कर लीजिये। इसके बाद इसमें हल्दी मिला लीजिये। बता दे कि थोड़ी सी रुई लेकर उसे इस पानी में भिगो कर बिलनी वाले स्थान पर लगा लीजिये। जी हां इससे न केवल आपको दर्द से राहत मिलेगी बल्कि आपकी बिलनी भी जल्द से जल्द ठीक हो जायेगी।

हालांकि आमतौर पर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की मदद ले लेते है। मगर यदि इसका उपचार घरेलू तरीके से ही कर लिया जाएँ तो इससे आपको बेकार में दवाई भी नहीं लेनी पड़ेगी और आपकी समस्या भी दूर हो जाएगी। इसलिए अगर आँखों के ऊपर बिलनी निकल जाएँ तो एक बार इन जबरदस्त उपायों को आजमा कर जरूर देखियेगा।

स्वास्थ्य से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
अगर आँखों के ऊपर बिलनी निकल जाएँ तो ऐसे पाएं तेज दर्द से राहत  Youth Express
Article Name
अगर आँखों के ऊपर बिलनी निकल जाएँ तो ऐसे पाएं तेज दर्द से राहत Youth Express
Description
वैसे अगर आँखों के ऊपर बिलनी निकल जाएँ तो सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि अपनी आँखों को बार बार न मले। वो इसलिए क्यूकि इससे दर्द बढ़ सकता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER