हाउसवाइफ फिट रहने के लिए आजमा सकती है ये तीन खास तरीके

हाउसवाइफ फिट रहने के लिए

आमतौर पर बहुत से लोगो का ये मानना है कि जो हाउसवाइफ होती है, वो घर पर रह कर केवल आराम फरमाती है। जब कि सच तो ये है कि जितना मुश्किल काम हाउसवाइफ का होता है, उतना किसी का नहीं होता। यहाँ तक कि घर की जिम्मेदारी संभालने के चक्कर में वह खुद का ख्याल रखना भी भूल जाती है। ऐसे में हाउसवाइफ फिट रहने के लिए ये खास तरीके अपना सकती है। वो कहते है न कि जब घर की गृहिणी ही स्वस्थ नहीं होगी, तो पूरा घर भी अस्वस्थ सा हो जाता है। तो चलिए अब हम आपको बताते है कि आप घर में रह कर ही खुद को कैसे मेंटेन रख सकती है।

हाउसवाइफ फिट रहने के लिए

हाउसवाइफ फिट रहने के लिए अपना सकती है ये तरीके ..

1. रात को ज्यादा न खाएं.. बता दे कि आपको रात को कम खाना ही खाना चाहिए। यानि आप चाहे तो रात के खाने में हल्का फुल्का लेकिन हेल्दी भोजन जरूर ले सकती है। इसके इलावा रात के खाने और सोने के बीच में कम से कम दो घंटे का अंतर तो जरूर होना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप चाहे तो खाने के बाद दो तीन चक्कर अपने घर की छत या बाहर गली में भी लगा सकती है।

2. खाना बनाते समय कर सकती है एक्सरसाइज.. आपको जान कर हैरानी होगी कि आप खाना बनाते बनाते भी थोड़ी सी एक्सरसाइज कर सकती है। जैसे कि जब आप किचन में दूध उबालने के लिए जाती है, तो जब तक दूध उबल नहीं जाता तब तक खाली खड़े होने की बजाय कुछ व्यायाम कर सकती है। इसके इलावा दाल और सब्जी पकने तक भी किचन में खड़े खड़े थोड़ी सी एक्सरसाइज कर सकती है।

हाउसवाइफ फिट रहने के लिए

मच्छरों को दूर रखने के आयुर्वेदिक तरीके- जानें यहाँ

3. छोटी छोटी कोशिशे.. गौरतलब है कि अगर आप सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में निम्बू डाल कर उसका सेवन करना शुरू कर दे, तो इससे भी आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। इसके साथ ही दिन में तीन बार ग्रीन टी पीने की रूटीन जरूर बना ले। आप चाहे तो सलाद, दही और सभी सब्जियों में जीरे का इस्तेमाल भी कर सकती है। इससे खाना भी स्वादिष्ट बनेगा और आपका मोटापा भी कम हो जाएगा। वैसे हाउसवाइफ फिट रहने के लिए अगर थोड़ी थोड़ी कोशिश भी करे तो यक़ीनन वह किसी एक्ट्रेस से कम तो नहीं लगेंगी।

Summary
हाउसवाइफ फिट रहने के लिए आजमा सकती है ये तीन खास तरीके  Youth Express
Article Name
हाउसवाइफ फिट रहने के लिए आजमा सकती है ये तीन खास तरीके Youth Express
Description
आमतौर पर बहुत से लोगो का ये मानना है कि जो हाउसवाइफ होती है, वो घर पर रह कर केवल आराम फरमाती है। जब कि सच तो ये है कि जितना मुश्किल काम हाउसवाइफ का होता है, उतना किसी का नहीं होता। यहाँ तक कि घर की जिम्मेदारी संभालने के चक्कर में वह खुद का ख्याल रखना भी भूल जाती है। ऐसे में हाउसवाइफ फिट रहने के लिए ये खास तरीके अपना सकती है। वो कहते है न कि जब घर की गृहिणी ही स्वस्थ नहीं होगी, तो पूरा घर भी अस्वस्थ सा हो जाता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER