स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने आज चीनी स्मार्टफोन मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन्स Honor 20S और Play 3 को लॉन्च कर दिया है। Honor 20S कंपनी द्वारा इस साल जून में लॉन्च किए गए Honor 20 का अपग्रेड वर्जन है। जबकि Play 3 पिछले साल लॉन्च किए गए कंपनी के सफल स्मार्टफोन Honor Play का अपग्रेड वर्जन हैं। दोनों ही स्मार्टफोन की खासियत इनमें उपयोग किया गया पंच-होल डिस्प्ले है। इसके अलावा दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे खास फीचर्स की सुविधा दी गई है।
Honor 20S के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने Honor 20S में पंच-होल के साथ 6.26 इंच का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन octa-core Kirin 810 चिपसेट पर काम करता है। Android 9.0 Pie पर पेश किए गए इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है जिसमें 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वही अगर Honor Play 3 के फीचर्स की बात करे तो –
Honor Play 3 के स्पेसिफिकेशन्स
Honor Play 3 में एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90 प्रतिशत screen-to-body रेश्यो दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए पंच-होल दिया गया है। मिड रेंज का यह फोन Kirin 710F चिपसेट पर आधारित है और इसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि कैमरा फीचर्स Honor 20S के समान ही हैं।
इसके बात इनदोनो की कीमत के बारे में आप सोच रहे होंगे तो चलिए आपको इन फ़ोन के कीमत की जानकारी दे दे|
Honor 20S और Play 3 की कीमत
Honor 20S की कीमत पर नजर डालें तो इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,899 यानि लगभग Rs 19,000 है। जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,199 लगभग Rs 22,000 है। यह फोन चीन में ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Play 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमेें 4GB + 64GB की कीमत RMB 999 लगभग Rs 10,000 और 4GB + 128GB की कीमत RMB 1,299 लगभग Rs 13,000 है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.


