आजकल सभी के लिए स्टोरेज की समस्या बहुत बड़ी है| स्मार्टफोन की बात करे तो सबसे बड़ी दिक्कत उसका स्टोरेज है। एक तरफ जहां फोन का कैमरा दिन ब दिन अच्छा हो रहा है तो वहीं इन बड़े और बेहतर पिक्सल वाले फोटो को स्टोरेज में रखना अब काफी मुश्किल होता जा रहा है। इसी वजह से आज कल लोग महंगे और हेवी स्टोरेज वाले मोबाइल फ़ोन खरीद रहे है|इस समस्या का उपाय है गूगल फोटो एप|
फोन में एक और चीज़ जो सबसे ज्यादा जगह लेती है वो है वीडियो।अब सभी वीडियो फुल HD और 4K में रिकॉर्ड किए जाते हैं। जिससे ये वीडियो और फोटो आपके फोन की स्टोरेज सबसे ज्यादा खाते हैं। इन सबको देखते हुए कई यूजर्स क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं जहां यूजर्स को अनलिमिटेड स्टोरेज तो मिलता है लेकिन कुछ समय बाद उन्हें और फोटो उसमें डालने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। इन्ही दिकक्तों को देखते हुए हम आज एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने तस्वीरों और वीडियो को अनलिमिटेड स्टोरेज में रख सकते हैं।

कहाँ रखे हैवी डाटा?
आप अपने वीडियो और फोटोज को गूगल फोटो एप पर डाल सकते है| गूगल फोटोज की मजद से यूजर्स हाय रेजॉल्यूशन फोटो को रख सकते हैं। लेकिन अगर आप गूगल फोटो में अपने फोटो डाल रहे हैं तो आपको सभी फोटो और वीडियो को हाई रेजॉल्यूशन में रखने की जरूरत नहीं है। गूगल आपके फोटो को ऑटोमेटिकली ही हाय रेजॉल्यूशन में अपलोड कर देता है। इससे आपके फोटो की क्वालिटी भी खराब नहीं होती है। यानी की एक फोटो का साइज 20 MB ही रहती है|
क्या जरूरी है?
गूगल फोटो एप का लेटेस्ट वर्जन 4.15 और इंटरनेट कनेक्शन
कैसे करे अपलोड गूगल फोटो एप पर?
1. बैकअप मोड को चालू करें और हाई quality ऑप्शन पर क्लिक करें।
2. गूगल फोटो एप को खोलें।
3. टॉप राइट कॉर्नर पर तीन हॉरिजॉनटल लाइन पर क्लिक करें।
4. सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. बैक और सिंक के सामने टॉगल बटन को क्लिक करें।
6. बैकअप मोड पर क्लिक करें और हाई क्वालिटी ऑप्शन पर क्लिक करें।
7. बैकअप डिवाइस फोल्डर्स पर जाएं और उन सभी फोल्डर्स को सेलेक्ट करें जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.
Summary

Article Name
गूगल फोटो एप में पाए अनलिमिटेड स्टोरेज, जाने यह तरीका-Youth Express
Description
आप अपने वीडियो और फोटोज को गूगल फोटो एप पर डाल सकते है| गूगल आपके फोटो को ऑटोमेटिकली ही हाय रेजॉल्यूशन में अपलोड कर देता है।
Author
Vasundhara Singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
