Google Doodle के ज़रिये दे रहा वोटिंग का सन्देश

Google Doodle

Lok Sabha Elections 2019 के पहले चरण को लेकर मतदान शुरू हो गया है। ऐसे में गूगल ने आज अपना Google Doodle लोकसभा चुनाव के लिए बनाया  है,   और वोटिंग के प्रकिया को बतया है|जैसे की हम सब  जानते है की  वोट देने के बाद  उंगली पर नीली स्याही लगाई जाती है।Google Doodle में भी इसी नीली स्याही को दर्शाया गया है। इसका नाम गूगल ने India Election 2019  रखा है|  आज यानी 11 अप्रैल 2019 से 19 मई तक सात चरण में लोकसभा चुनाव 2019  होने हैं। Google Doodle India Election 2019  पर क्लिक करने के बाद आपको सर्च बार में how to vote #India लिखा नज़र आएगा। यहां Google Doodle के माध्यम से आपको Lok Sabha Elections 2019 में वोट देने से संबंधित कुछ अहम जानकारियां मिलेंगी।

A Supermassive Black Hole has been captured on camera for the first time: Here it isGoogle Doodle

Oppo Reno 10X Zoom launched with Side-Swing Selfie Camera and 10X Zoom: Know full specs

किस प्रकार का ले जाये पहचान पत्र

वोटर अपने साथ पोलिंग बूथ पर मान्यता-प्राप्त किसी भी आईडी कार्ड को ले जा सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है। नीचे बताए गए किसी भी आईडी कार्ड को अपने साथ ले जा सकते हैं:

1) EPIC (वोटर आईडी कार्ड)
2) ड्राइविंग लाइसें
3) पासपोर्ट (Passport)
4) सेंट्रल/स्टेट सरकार/पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी सर्विस आईडी कार्ड जिस पर कर्मचारी की फोटो लगी हो
5) बैंक/पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक जिस पर तस्वीर लगी हो
6) MNREGA जॉब कार्ड (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम)
7) पैन कार्ड (PAN Card)
8) श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की स्कीम के अंतर्गत जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड
9) पेंशन दस्तावेज जिस पर तस्वीर लगी हो
10) एमपी/एमएलए/एमएलसी को जारी ऑफिशियल आईडी कार्ड
11) आधार कार्ड

वाट्सएप्प ला रहा नया फीचर कर सकेंगे फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड मैसेज को ब्लॉक

पोलिंग बूथ पर वोटर्स वोटिंग प्रक्रिया को जानें

1) सबसे पहले पोलिंग अधिकारी वोटर लिस्ट में आपका नाम और फिर आईडी प्रूफ चेक करेगा।
2) इसके बाद दूसरा अधिकारी आपकी उंगली पर नीली स्याही लगाएगा और फिर आपको एक स्लिप मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, आपको फॉर्म 17ए पर भी हस्ताक्षर  करना होगा।
3) फिर  तीसरे पोलिंग अधिकारी कोआपको  स्लिप देनी है और फिर आपको नीली स्याही वाली उंगली दिखानी होगी।
4) इसके बाद EVM मशीन पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के आगे दिख रहे चुनाव चिन्ह पर बटन दबाएं। ऐसा करने के पश्चात आपको एक आवाज़ सुनाई देगी।
5) बटन दबाने के बाद VVPAT मशीन की ट्रांसपेरेंट विंडो में स्लिप को चेक करें। इसमें आपको उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम, चिन्ह आदि अहम जानकारी नज़र आएंगी, यह जानकारी केवल 7 सेकेंड तक ही दिखाई देंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद स्लिप खुद-ब-खुद सील हुए VVPAT बॉक्स में चली जाएगी।
6) अगर आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप  चाहें तो EVM मशीन पर दिख रहे NOTA (None of the Above) बटन को भी दबा सकते हैं। यह EVM में सबसे आखिरी बटन होता है।

 

अधिक जानकारी के लिए वोटर गाइड http://ecisveep.nic.in/ को देखें।

ध्यान देने की बात ये है  की पोलिंग बूथ में मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी प्रकार के गैजेट को ले जाना मना है| 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
Google Doodle के ज़रिये दे रहा वोटिंग का सन्देश-Youth Express
Article Name
Google Doodle के ज़रिये दे रहा वोटिंग का सन्देश-Youth Express
Description
गूगल ने आज अपना Google Doodle लोकसभा चुनाव के लिए बनाया  है,   और वोटिंग के प्रकिया को बतया है|इसका नाम गूगल ने India Election 2019  रखा है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER