ये तो सब को मालूम है कि भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज युवराज सिंह अब क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले चुके है। मगर क्या आप जानते है कि क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह अपने लिए एक अच्छी सी नौकरी भी ढूंढ रहे है। जी हां यक़ीनन ये जान कर आपको भी हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सच है। बहरहाल इससे पहले कि आप कुछ और सोचे, तो हम आपको बता दे कि फ़िलहाल युवराज सिंह हॉटस्टार स्पेशल पर आ रही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले है। जिसका नाम द ऑफिस इंडिया है।
क्रिकेट से संन्यास के बाद..
जी हां इस वेब सीरीज में वह एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो असल में युवराज का नौकरी ढूँढना इसी वेब सीरीज का एक हिस्सा है। बता दे कि इसमें युवराज सिंह चड्ढा जी के पास नौकरी मांगने के लिए जाते है। ऐसे में युवराज सिंह और चड्ढा जी के बीच काफी रोमांचक बातचीत होती है। मगर ऐसा लगता है कि युवराज को चड्ढा जी कुछ खास पसंद नहीं आएं। फ़िलहाल आप इस वेब सीरीज का एक बेहतरीन वीडियो यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको यह मजेदार वीडियो जरूर पसंद आएगा।
भारत पाक मैच में शामिल हुए थे ये बॉलीवुड सितारे, विराट कोहली को गले लगा कर दी जीत की बधाई
Yuvi Retires. Chaddha Hires. Will he take up the Wilkins Chawla Challenge? #TheOfficeIndia@YUVSTRONG12 @mukulchadda @thegopaldatt pic.twitter.com/DzJQ6pNJzG
— Disney+ Hotstar VIP (@DisneyplusHSVIP) June 29, 2019
गौरतलब है कि क्रिकेट की दुनिया में अपना हाथ आजमाने के बाद अब युवराज सिंह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके है और हमें उम्मीद है कि अपनी एक्टिंग से वह लोगो का दिल बखूबी जीत लेंगे। हालांकि क्रिकेट से संन्यास के बाद न केवल युवराज सिंह बल्कि उनके फैंस भी बेहद दुखी है। शायद यही वजह है कि इस वेब सीरीज के द्वारा युवराज सिंह दोबारा लोगो को हंसाना चाहते है। अब वीडियो देख कर तो यही लगता है कि ये एक कॉमेडी वेब सीरीज है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि लोगो को यह सीरीज कितनी पसंद आती है।


