भले ही ऐसा कहा जाता है कि तंबाकू और सिगरेट से कैंसर होता है लेकिन आज बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार इस तंबाकू और सिगरेट के विज्ञापन में नज़र आते रहे हैं। इसी के चलते एक 40 साल के व्यक्ति ने सार्वजनिक अपील की है कि वह तंबाकू और सिगरेट से जुड़े किसी भी वस्तु का विज्ञापन ना करें। इन्होंने किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार जिन्हें लोग सिंघम के नाम से भी जानते हैं, जी हां, हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की।जिस व्यक्ति ने अभिनेता अजय देवगन से सार्वजनिक अपील की है वह 60 साल के एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति हैं जिनका नाम नानकराम है। नानकराम के मुंह में कैंसर हुए था जिसकी वजह से अब वह बोल नहीं आते हैं।
इसी के चलते उन्होंने लगभग 1000 पन्ने अपने शहर जयपुर में बंटवाया है जिसमें अभिनेता अजय देवगन से कुछ सवाल पूछे हैं। दरअसल, जिस पान मसाले का अभिनेता अजय देवगन विज्ञापन करते हैं उसी पान मसाले को नानकराम ने भी प्रयोग किया और वह कैंसर से पीड़ित हो गए। कैंसर पीड़ित नानकराम ने अजय देवगन से पूछा हैं कि उन्होंने या उनके परिवार ने पान मसाले को कितना इस्तेमाल किया है। साथ ही इन पर्चों को सांगानेर, जगतपुरा और आस-पास के इलाकों में दीवारों पर भी लगाया गया है। कैंसर पीड़ित नानकराम के बेटे मीणा का कहना है कि “मेरे पिता नानकराम मीणा ने कुछ साल पहले तंबाकू चबाना शुरू किया था। मेरे पिता अजय देवगन से प्रभावित थे इसलिए उसी तंबाकू को प्रयोग कर रहे थे, जिसका विज्ञापन अजय देवगन करते थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। तब उन्हें लगा कि इतने बड़े स्टार को विज्ञापन नहीं देना चाहिए।
वहीं, नानकराम ने अजय से आगे पर्चे पर पूछते हुए लिखा है कि शराब, सिगरेट और तंबाकू जैसी चीजें सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। अभिनेताओं को इनका विज्ञापन करके इन्हें बढ़ावा नहीं देना चाहिए। अभिनेताओं से लोग प्रभावित होते हैं और इसका सेवन करते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक है। आपको बता दें कि कैंसर पीड़ित नानकराम के दो बच्चे हैं, वह पहले चाय की दुकान चला कर अपना गुजारा किया करते थे। नानकराम अब कैंसर से पीड़ित है और बोल नहीं सकते। नानकराम अब जयपुर सांगानेर शहर में दूध बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं।
