दिव्यंका त्रिपाठी और दीपिका कक्कड़ एक साथ कुछ रोमांचक करने के लिए आ रही हैं साथ

दिव्यंका

जब कभी भी अलग शो के बड़े सितारे किसी रोमांचक शो या चीज के लिए एक साथ आते हैं, तो यह बहुत बड़ी बात होती है। यह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक क्षण होता है क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा टीवी सितारों के बीच कुछ शानदार चीज़े देखने को मिलती है। भारतीय टेलीविजन की दो सबसे पसंदीदा महिलाओं में से एक, दिव्यंका त्रिपाठी दहिया और दीपिका कक्कड़ इब्राहिम कुछ रोमांचक चीज़ अपने फैंस के लिए लाने को तैयार हैं।

उनके नवीनतम इंस्टाग्राम फोटो कुछ यही संकेत दे रहे हैं। दिव्यंका फिलहाल ये है मोहब्बतें में नजर आ रही हैं जबकि दीपिका आखिरी बार बिग बॉस 12 की विजेता के रूप में सुर्खियों में रहीं।

ऑनलाइन सामने आई एक तस्वीर में दिव्यंका और दीपिका को संदीप सिकंद के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। जबकि दोनो अभिनेत्रियों को डेली सोप के शोज़ में प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जाता रहा है। और उन्दोनो एक फ्रेम में एक साथ देखना किसी भी फैंन के लिए एक ट्रीट जैसा होगा।

संदीप सिकंद के शो में आने को हैं दिव्यंका त्रिपाठी और दीपिका कक्कड़ तैयार

चूंकि दिव्यंका और दीपिका ने कभी साथ काम नहीं किया है, इसलिए प्रशंसकों के लिए उन्हें एक साथ देखना एक बेहद दिलचस्प होगा। फोटो में दिव्यंका को एक फ्लोरल टॉप पहने हुए देखा जा सकता है जबकि दीपिका ने सफेद टीशर्ट के ऊपर नीली जैकेट को ख़ूबसूरती से कैरी किया हुआ है।

इस तस्वीर में दिव्यंका को एक विक्ट्री का संकेत देते हुए देखा जा सकता है और दीपिका भी पाउट बनाए हुए नज़र आरही हैं, क्योंकि वे एक साथ पोज़ दे रहे हैं। दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 का सीजन जीत कर सबको हैरान कर दिया और वो अब एक शो पानी पुरी पर एक नया किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दूसरी ओर, ये है मोहब्बतें में दिव्यंका त्रिपाठी दहिया को इशिता भल्ला के रूप में देखा जा रहा है।

इसके अलावा, दिव्यंका ने रियलिटी शो, वॉयस को कुछ समय के लिए होस्ट किया जहां उनकी शैली और लुक ने सुर्खियां बटोरीं। अब, एकता कपूर की कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में दिव्यंका एक शेफ की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, उसमे दिव्यंका राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती दिखेंगी।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
दिव्यंका त्रिपाठी और दीपिका कक्कड़ एक साथ कुछ रोमांचक करने के लिए आ रही हैं साथ
Article Name
दिव्यंका त्रिपाठी और दीपिका कक्कड़ एक साथ कुछ रोमांचक करने के लिए आ रही हैं साथ
Description
यह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक क्षण होता है क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा टीवी सितारों के बीच कुछ शानदार चीज़े देखने को मिलती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER